जनकपुर जाने की मंशा पर फिरा पानी, लौटे एमपी के 756 श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

जनकपुर जाने की मंशा पर फिरा पानी, लौटे एमपी के 756 श्रद्धालु फोटो- 2 सीतामढ़ी स्टेशन परिसर में मौजूद श्रद्धालु. राष्ट्रपति के काफिले पर हमला सुन लौटे लोगसीतामढ़ी. विवाह पंचमी के अवसर मध्यप्रदेश के 756 लोगों का जत्था सीतामढ़ी स्थित मां जानकी की जन्मस्थली व जनकपुर में मां जानकी की प्रतिमा का दर्शन के लिए […]

विज्ञापन

जनकपुर जाने की मंशा पर फिरा पानी, लौटे एमपी के 756 श्रद्धालु फोटो- 2 सीतामढ़ी स्टेशन परिसर में मौजूद श्रद्धालु. राष्ट्रपति के काफिले पर हमला सुन लौटे लोगसीतामढ़ी. विवाह पंचमी के अवसर मध्यप्रदेश के 756 लोगों का जत्था सीतामढ़ी स्थित मां जानकी की जन्मस्थली व जनकपुर में मां जानकी की प्रतिमा का दर्शन के लिए आये थे. श्रद्धालुओं ने सीतामढ़ी में मां जानकी से जुड़े स्थलों का भ्रमण कर लोग अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे और उनके चेहरे से लग रहा था कि यहां के धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने से उनका पूरा परिश्रम सफल हो गया लेकिन उन्हें निराशा इस बात को लेकर थी कि नेपाल के जनकपुर में मां जानकी का दर्शन नहीं हो सका. गुरुवार की सुबह 756 लोगों का जत्था ट्रेन से रवाना हो गया. धन्य हैं मां जानकी की धरती एमपी से आये जत्था में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वरचंद्र त्रिपाठी भी शामिल थे. श्री त्रिपाठी के अलावा सोनेलाल मिश्रा, बाबूराम रघुवंशी, रमा सिंह परिहार व ममता सिंह समेत अन्य ने बताया कि दरभंगा के रास्ते ट्रेन से सीतामढ़ी पहुंचे. 14 दिसंबर को मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा का भ्रमण करने का अवसर मिला. शहर स्थित जानकी स्थान परिसर में मां सीता से जुड़ी ऐतिहासिक चीजों को देखा. उनलोगों का कहना था कि यह सब देख बहुत अच्छा लगा. कल तक सिर्फ सुनते थे कि मां जानकी की जन्म स्थली सीतामढ़ी है, पर अब उस स्थली का भ्रमण करने व देखने का भी मौका मिला. कहा, धन्य है मां जानकी की जन्म धरती. भिट्ठामोड़ से निराश लौटे उक्त लोगों ने बताया कि 16 दिसंबर को भिट्ठामोड़ पहुंचे. वहां से मां जानकी का दर्शन करने को जनकपुर जाने की योजना थी. लेकिन वाहन चालकों ने प्रति यात्री भाड़ा 150 रुपये की जगह 600 रुपये मांगने लगे. तब एक ट्रैक्टर को 80 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से भाड़ा देने की बात कह तय किया गया. लोग जनकपुर के लिए रवाना होने ही वाले थे कि उधर से कुछ लोग भिट्ठामोड़ पहुंचे और सबों को बताया कि जनकपुर में राष्ट्रपति के काफिले पर हमला हो गया है. वहां गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गयी है. आवागमन बंद हो गया है. यह सुन उक्त जत्था जनकपुर जाने का इरादा बदल दिया और बस से सीधे सीतामढ़ी स्टेशन पहुंचा. बताया कि इस बार नहीं तो अगली बार जनकपुर में मां का दर्शन करने जरूर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन