हेलेंस की नीकिता को मिला राष्ट्रपति अवार्ड
हेलेंस की नीकिता को मिला राष्ट्रपति अवार्ड फोटो-29 राष्ट्रपति से अवार्ड लेती नीकिता भारत स्काउट एवं गाइड में बेहतर करने पर मिली यह उपलब्धि डुमरा के अमघट्टा के अवधेश को अपनी पुत्री नीकिता पर गर्व सीतामढ़ी. हेलेंस स्कूल, डुमरा की छात्रा नीकिता कुमारी को ‘राष्ट्रपति अवार्ड’ मिला है. आठ दिसंबर को राष्ट्रपति भवन के दरबार […]
हेलेंस की नीकिता को मिला राष्ट्रपति अवार्ड फोटो-29 राष्ट्रपति से अवार्ड लेती नीकिता भारत स्काउट एवं गाइड में बेहतर करने पर मिली यह उपलब्धि डुमरा के अमघट्टा के अवधेश को अपनी पुत्री नीकिता पर गर्व सीतामढ़ी. हेलेंस स्कूल, डुमरा की छात्रा नीकिता कुमारी को ‘राष्ट्रपति अवार्ड’ मिला है. आठ दिसंबर को राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में समारोह का आयोजन किया गया था. उसी समारोह में भारत स्काउट एवं गाइड-2014 में बेहतर करने के लिए नीकिता को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा अवार्ड दिया गया. अवधेश कुमार की पुत्री नीकिता फिलहाल इंटर में पढ़ रहीं हैं. मैट्रिक की फाइनल परीक्षा में वह 10 में 10 सीजीपीए प्राप्त की थी. स्कूल के मीडिया प्रभारी मधुरेश कुमार ने बताया कि नीकिता एक होनहार छात्रा हैं. वह कई विधाओं में अग्रणी रहीं हैं. आठ वर्ष की उम्र से ही नीकिता कविता लिखना शुरू कर दी थी. कविताओं के माध्यम से उसने सामाजिक परिस्थितियों के मर्म को सबों के सामने रखा. दो बहनों में छोटी नीकिता के पिता इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक व मां स्वास्थ्य कर्मी है. दोनों पुत्री हैं पुत्र के समान डुमरा के अमघट्टा रोड निवासी अवधेश कुमार को भले ही पुत्र नहीं हैं, पर दोनों बेटियों नीकिता व नेहा को पुत्र के समान मानते हैं. वे कहते हैं कि उनकी दोनों पुत्रियां किसी पुत्र से कम नहीं हैं. दोनों की उपलब्धि से वे खुश होने के साथ ही गर्व भी महसूस कर रहे हैं. बताया कि नीकिता में कविता ही नहीं बल्कि गायन व नृत्य का भी गुण है. मीडिया प्रभारी श्री कुमार ने विद्यालय परिवार की ओर से नीकिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










