अपहृत किशोरी का शव तालाब से बरामद
अपहृत किशोरी का शव तालाब से बरामद फोटो एसई- 3 शव को देखते ग्रामीण .एसई-4 तलाब में पड़ा किशोरी का शव.दो दिसंबर से गायब थी उक्त किशोरी थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज करने में की आनाकानीएक सप्ताह बाद हुई अपहरण की प्राथमिकीतरियानी (शिवहर). प्रखंड के सुमहुति बाजार के पीछे एक तालाब से पुलिस ने शुक्रवार को […]
अपहृत किशोरी का शव तालाब से बरामद फोटो एसई- 3 शव को देखते ग्रामीण .एसई-4 तलाब में पड़ा किशोरी का शव.दो दिसंबर से गायब थी उक्त किशोरी थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज करने में की आनाकानीएक सप्ताह बाद हुई अपहरण की प्राथमिकीतरियानी (शिवहर). प्रखंड के सुमहुति बाजार के पीछे एक तालाब से पुलिस ने शुक्रवार को एक 13 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया है. एसडीपीओ प्रीतिश कुमार ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद बताया कि शव की पहचान सरबरपुर निवासी बतहु राम की पुत्री रानी कुमारी के रूप में की गयी है. गौरतलब है कि विगत 2 दिसंबर को कुशहर मेला देखने उक्त किशोरी गयी थी. उसके बाद घर नहीं लौटी. इस बाबत स्थानीय थाने में रानी के मां बच्ची देवी के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें गांव के ही किशोरी महतो समेत चार को नामजद किया गया है.पुलिस की कार्यशैली पर सवालमामले में मृतक की मां बच्ची देवी व चाचा नवल राम व अन्य परिजनों की माने तो पूरे मामले में स्थानीय थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है. परिजनों का अारोप है कि उक्त मामले के संबंध में थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराने गये तो, स्थानीय थानाध्यक्ष ने डांट कर भगा दिया. साथ ही कहा कि, हरिजन थाना शिवहर में मामला दर्ज करवाओ. उसके बाद आंबेदकर विचार मंच के संयोजक नथुनी चौधरी मूर्तिकार के सहयोग से हरिजन थाना पहुंची. वहां यह कह कर लौटा दिया कि स्थानीय थाने का मामला है. पूरे सात दिन मशक्कत के बाद स्थानीय थाना तरियानी में 2 दिसंबर को अपहृत किशोरी की प्राथमिकी 9 दिसंबर को दर्ज की गयी. इधर घटना के बाद आरोपी सपरिवार फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. क्या कहते हैं थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष अनरुद्ध प्रसाद का कहना है कि अपहृत किशोरी के परिजन पहले शिवहर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने गया था. लेकिन वहां पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई. उसके बाद स्थानीय थाने में आकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. शीघ्र ही अारोपित को पकड़ लिया जाएगा. कांग्रेस का विरोध मार्च 12 कोशिवहर. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो. असद के हवाले से प्रखंड प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि 12 दिसंबर को कांग्रेस पंचायत तक विरोध मार्च निकालेगी. कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को साजिश के तहत फंसा रही है. इसी के विरोध में विरोध मार्च निकाला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










