बगैर अनुमति के जिप की जमीन पर बना भवन
बगैर अनुमति के जिप की जमीन पर बना भवन फोटो नंबर-11, बैठक में जिप अध्यक्ष व अन्य.जिप अध्यक्ष ने सिविल सर्जन से रिपोर्ट तलब कीसीतामढ़ी. जिला परिषद अध्यक्ष इंद्राणी देवी ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में सिविल सर्जन व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान […]
बगैर अनुमति के जिप की जमीन पर बना भवन फोटो नंबर-11, बैठक में जिप अध्यक्ष व अन्य.जिप अध्यक्ष ने सिविल सर्जन से रिपोर्ट तलब कीसीतामढ़ी. जिला परिषद अध्यक्ष इंद्राणी देवी ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में सिविल सर्जन व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान जिप अध्यक्ष ने सीएस से पूछा कि जिला परिषद की बगैर अनुमति के बैरगनिया व सुरसंड प्रखंड में जिप की जमीन पर कैसे अस्पताल भवन बनाया जा रहा है. इस पर उनसे रिपोर्ट तलब किया गया. सदर अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सर्पदंश की दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. एपीएचसी, प्रेमनगर में कंपाउंडर व ऑपरेटर की व्यवस्था कराने को कहा गया. भवन का उदघाटन करायेंबैरगनिया पीएचसी के अलावा कई एपीएचसी का भवन बन कर तैयार हैं. उदघाटन के अभाव में उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है. जिप अध्यक्ष ने उदघाटन शीघ्र कराने को कहा. रून्नीसैदपुर प्रखंड के महिंदवारा स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के नहीं रहने पर सरकार से पदस्थापन कराने का अनुरोध करने का निर्णय लिया गया. अध्यक्ष ने सीएम से कहा कि जिला से चिकित्सक के लिए राज्य सरकार को जो पत्र भेजा गया है उसकी एक प्रति जिला परिषद कार्यालय का उपलब्ध करायें. सदर अस्पताल परिसर में रखे गये जेनेरेटर को परिसर से बाहर रखने को कहा गया. सदर अस्पताल में भरती मरीजों के भोजन की गुणवत्ता से संबंधित मिली शिकायत के आलोक में अध्यक्ष ने सीएस को भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा. भोजन की आपूर्ति के लिए निविदा निकालने का निर्णय लिया गया. अध्यक्ष ने सीएम को बताया कि डीपीएम के संबंध में काफी शिकायतें मिल रही है. सीएस को शिकायतों की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया. सदर अस्पताल के रोगी कल्याण समिति के सदस्य के रूप में जिला पार्षद रामनरेश साह के नाम का चयन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










