राशि समायोजन नहीं करने की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

राशि समायोजन नहीं करने की शिकायत पुपरी. अनुमंडल के बहेड़ा गांव निवासी सोनू मेहता ने विद्युत कार्यपालक अभियंता व सहायक विद्युत कार्यपालक अभियंता को एक आवेदन देकर ओटीएस योजना के तहत विपत्र की राशि जमा करने के बाद भी विपत्र मे समायोजन नहीं होने की शिकायत की है. कहा है कि योजना के अंतर्गत 25 […]

विज्ञापन

राशि समायोजन नहीं करने की शिकायत पुपरी. अनुमंडल के बहेड़ा गांव निवासी सोनू मेहता ने विद्युत कार्यपालक अभियंता व सहायक विद्युत कार्यपालक अभियंता को एक आवेदन देकर ओटीएस योजना के तहत विपत्र की राशि जमा करने के बाद भी विपत्र मे समायोजन नहीं होने की शिकायत की है. कहा है कि योजना के अंतर्गत 25 फरवरी 14 को विपत्र की कुल राशि 12580 रुपये जमा कराया, जिसका आज तक समायोजन नहीं किया गया है. लिहाजा उसके बाद से वे नये विपत्र की राशि को जमा नहीं करा पा रहे हैं. बताया है कि बिल पर विभाग द्वारा डीपीएस चार्ज भी जोड़ा जा रहा है. समायोजन के लिए पूर्व में भी कई आवेदन दिया जा चुका है, बावजूद सुधार नहीं किया जा रहा है. आवेदक सोनू ने कार्यपालक अभियंता से जमा राशि को समायोजन करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन