अपराधियों ने पस्टिल के बल पर बाइक लूटी

Updated:
विज्ञापन

अपराधियों ने पिस्टल के बल पर बाइक लूटी परिहार. गत दिन परिहार से चोरी की गयी एक बाइक को बरामद करने के साथ ही चोर गिरोह के कई सदस्यों को पकड़ा गया था. अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस माथापच्ची कर ही रही थी कि रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल के बल […]

विज्ञापन

अपराधियों ने पिस्टल के बल पर बाइक लूटी परिहार. गत दिन परिहार से चोरी की गयी एक बाइक को बरामद करने के साथ ही चोर गिरोह के कई सदस्यों को पकड़ा गया था. अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस माथापच्ची कर ही रही थी कि रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल के बल पर एक व्यवसायी की बाइक लूट कर पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है. क्या है पूरा मामलाथाना क्षेत्र के सहसराम गांव के सतीलाल पंजियार का पुत्र रौशन पंजियार सुरसंड में व्यवसाय करता है. प्रत्येक दिन की तरह रविवार की रात करीब 8.30 बजे वह सुरसंड से घर लौट रहा था. इसी बीच बराही-सहसराम गांव के बीच पुल के समीप पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने रौशन को घेर लिया. पिस्टल के बल पर बाइक के साथ ही मोबाइल व रुपये भी लूट लिया. इस बाबत थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि रौशन पंजियार हाल में सेकेंड हैंड बाइक की खरीद की थी. इसके चलते रौशन के पास किसी तरह कागजात नहीं है, उसे गाड़ी का नंबर भी याद नहीं है. इस कारण वह अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन