पटना से अपहृत छात्र पेजोरो से कूद कर भागा
रून्नीसैदपुर (सीतामढ़ी) : पटना के सैदपुर हॉस्टल के नजदीक से अपहृत छात्र रौशन कुमार (17) सोमवार की रात्रि रून्नीसैदपुर के समीप एक लाइन होटल के पास खड़ी पेजोरो गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचायी. वह पश्चिमी चंपारण जिला के मझौलिया थाना क्षेत्र के महनवा गांव का रहने वाला है. फिलहाल वह पटना के चित्रगुप्त […]
रून्नीसैदपुर (सीतामढ़ी) : पटना के सैदपुर हॉस्टल के नजदीक से अपहृत छात्र रौशन कुमार (17) सोमवार की रात्रि रून्नीसैदपुर के समीप एक लाइन होटल के पास खड़ी पेजोरो गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचायी. वह पश्चिमी चंपारण जिला के मझौलिया थाना क्षेत्र के महनवा गांव का रहने वाला है. फिलहाल वह पटना के चित्रगुप्त नगर में रह कर रूट्स कोचिंग, बहादुरपुर में परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहा था.
अपहर्ताओं की चंगुल से वह उस वक्त भाग निकलने में सफल रहा, जब अपहर्ता उसे बेहोश कर ले जाने के क्रम में रून्नीसैदपुर स्थित एक लाइन होटल में खाना खा रहे थे. अचानक रौशन की बेहोशी टूटी और वह किसी तरह भाग कर थाना पहुंचा.
1177 केंद्रों के लिए भूमि चयनित
प्रभारी डीपीओ चंदन चौहान ने बताया कि 1177 केंद्रों के भवन निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर लिया गया है, जिसमें से 443 भूमि का एनओसी भी प्राप्त हो चुका है. श्री चौहान ने बताया कि परिहार के 108 केंद्रों के भवन के लिए भूमि का एनओसी मिल चुका है. इसी तरह रून्नीसैदपुर के 119, पुपरी के आठ,
बाजपट्टी के 25, बथनाहा के 21, बैरगनिया के दो, मेजरगंज के एक, परसौनी के 15, चोरौत व रीगा के 12-12, सुरसंड के 69, डुमरा ग्रामीण के 39, सोनबरसा के 13, सुप्पी के सात, बेलसंड के 10, नानपुर व बोखड़ा के छह-छह केंद्रों के लिए भूमि का एनओसी मिल चुका है. बैठक में डीपीएम स्वामी विवेकानंद समेत सभी सीडीपीओ मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










