अपराध रोकने में प्रशासन असमर्थ : मश्रिा

Updated:
विज्ञापन

अपराध रोकने में प्रशासन असमर्थ : मिश्रा सीतामढ़ी. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के संयुक्त सचिव श्रीनिवास कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेज कर जिले में घट रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है. पत्र में लिखा है कि सुशासन की सरकार राज्य में कानून व्यवस्था की बेहतरी के लिए […]

विज्ञापन

अपराध रोकने में प्रशासन असमर्थ : मिश्रा सीतामढ़ी. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के संयुक्त सचिव श्रीनिवास कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेज कर जिले में घट रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है. पत्र में लिखा है कि सुशासन की सरकार राज्य में कानून व्यवस्था की बेहतरी के लिए काम कर रही है. इसके बावजूद आपराधिक घटनाओं को रोकने में प्रशासन असमर्थ है. उन्होंने कहा है कि मेहसौल ओपी से महज आधा किमी की दूरी पर 17 नवंबर की रात अभियंता सर्वेश कुमार चौधरी के घर से लाखों की संपत्ति चोरी हो गयी. पुलिस आज तक मूकदर्शक बनी हुई है. श्री मिश्रा ने चोरी की उक्त घटना की उच्चस्तरीय जांच कर श्वान दस्ता लगा कर चोरों को पकड़वाने का प्रयास करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन