समय पूर्व ही स्कूल में जड़ जाते हैं ताला!

Updated:
विज्ञापन

समय पूर्व ही स्कूल में जड़ जाते हैं ताला! फोटो नंबर- 6 प्रावि सतेर बोखड़ा. प्रखंड क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था दिन व दिन बदतर होती जा रही है. भले ही विभाग व्यवस्था में सुधार होने की बात कहे, पर यहां के स्कूलों का हाल काफी बुरा है. किसी स्कूल में एमडीएम बंद रहता […]

विज्ञापन

समय पूर्व ही स्कूल में जड़ जाते हैं ताला! फोटो नंबर- 6 प्रावि सतेर बोखड़ा. प्रखंड क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था दिन व दिन बदतर होती जा रही है. भले ही विभाग व्यवस्था में सुधार होने की बात कहे, पर यहां के स्कूलों का हाल काफी बुरा है. किसी स्कूल में एमडीएम बंद रहता है तो कहीं के शिक्षक बगैर सूचना के नदारद रहते हैं. किसी स्कूल के शिक्षकों के उत्पन्न विवाद को विभागीय अधिकारी नहीं निबटा पाते हैं तो कहीं के प्रधान व शिक्षक निर्धारित समय से काफी पूर्व ही स्कूल में ताला जड़ घर चले जाते हैं. प्रावि सतेर का हाल सोमवार को दो बजे तक प्राथमिक विद्यालय, सतेर में न तो शिक्षक थे और न ही बच्चे. स्कूल में ताला लगा था और चारों ओर सन्नाटा पसरा था. ग्रामीण सुखदेव सहनी ने बताया कि इस स्कूल के खुलने व बंद होने का कोई समय निर्धारित नहीं है. कौन शिक्षक किस दिन आते हैं और नहीं यह शिक्षक व प्रधान ही जानते होंगे. अवाक रह गये डीइओ स्कूल के बंद रहने की सूचना मिलते ही ठीक 2:15 बजे बीइओ रामवृक्ष सिंह मौके पर पहुंच गये. उन्होंने गंभीर मामला बताया और सीधे तौर पर प्रधान शिक्षक प्रवीण कुमार को दोषी माना. कहा कि प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला में रिपोर्ट किया जायेगा. बीइओ को शंका हुई कि स्कूल को बंद रख प्रधान शिक्षक बच्चों को एमडीएम खिलाने की बाबत रिपोर्ट कर दिये होंगे. उन्होंने बीआरसीसी इम्तियाज को इसकी जांच कराने को कहा कि प्रधान एमडीएम का रिपोर्ट क्या किये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन