आग लगने से घर जल कर राख

Updated:
विज्ञापन

अाग लगने से घर जल कर राख शिवहर. नगर थाना क्षेत्र के गोविनापुर निवासी प्रभु सिंह के घर में आग लगने से फुस का घर जल कर राख हो गया. वही घर में बंधा गाय व बछड़ा भी झुलस गया. गृहस्वामी के अनुसार कृषि सामग्री व मवेशी का चारा भी जलकर राख हो गया. रबी […]

विज्ञापन

अाग लगने से घर जल कर राख शिवहर. नगर थाना क्षेत्र के गोविनापुर निवासी प्रभु सिंह के घर में आग लगने से फुस का घर जल कर राख हो गया. वही घर में बंधा गाय व बछड़ा भी झुलस गया. गृहस्वामी के अनुसार कृषि सामग्री व मवेशी का चारा भी जलकर राख हो गया. रबी महोत्सव का आयोजनतरियानी. प्रखंड परिसर में रबी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ डाॅ संजय कुमार सिंह ने की. कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक खेती बीजोपचार आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी केदारनाथ चौधरी, एलडीएम प्रमोद कुमार, मुन्ना सिंह, जनक राय, नइमुद्दीन, राजेश कुमार सिंह, पंकज कुमार, मिंटू राम ,राजेश साह समेत कई मौजूद थे.बारह दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतशिवहर. 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. जिसमें सुलहनीय आपराधिक वाद,138 एनआइ एक्ट से संबंधित वाद, श्रम भू अर्जन वाद, दिवानी, राजस्व, मनरेगा, विद्युत, पानी, वन व पूर्व से चले आ रहे अन्य सुलहनीय वाद का निष्पादन किया जायेगा. जिला जज गंगोत्री राम त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि मनरेगा के बारे में वादों के निष्पादन की सक्रियता के लिए डीडीसी को इसकी जानकारी दी गयी है. लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश प्रथम ललता प्रसाद के अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी. इसमें जिले के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद होंगे. मौके पर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सुभाष चंद्रा समेत कई मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन