नहीं पहुंचे किसान, महोत्सव हुआ फेल
नहीं पहुंचे किसान, महोत्सव हुआ फेल उद्घाटन कर बीडीओ चले गये जिला मुख्यालयबीएओ छुट्टी पर, प्रभार में हैं मेजरगंज बीएओ रीगा. प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया था जो फ्लॉप कर गया. बीएओ उर्वशी वर्मा छुट्टी पर हैं. अस्वस्थ रहने के कारण वह घर पर हैं. उनके प्रभार में […]
नहीं पहुंचे किसान, महोत्सव हुआ फेल उद्घाटन कर बीडीओ चले गये जिला मुख्यालयबीएओ छुट्टी पर, प्रभार में हैं मेजरगंज बीएओ रीगा. प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया था जो फ्लॉप कर गया. बीएओ उर्वशी वर्मा छुट्टी पर हैं. अस्वस्थ रहने के कारण वह घर पर हैं. उनके प्रभार में मेजरगंज बीएओ रमाशंकर राय हैं. किसानों को सूचना नहीं महोत्सव में न के बराबर किसान पहुंचे थे. कारण कि बीएओ व किसान सलाहकारों के द्वारा किसानों को महोत्सव के बारे में कोई सूचना नहीं दी गयी थी. एक तरह से इसकी कागजी खानापूर्ति कर ली गयी. वहीं, इस उपयोगी महोत्सव से होने वाले लाभ से प्रखंड के सैकड़ों किसान वंचित रह गये. इस मद में आवंटित राशि का क्या होगा, का सहज ढंग से अंदाजा लगाया जा सकता है. नयी तकनीक से बेखबर महोत्सव में यह किसानों को यह बताया जाना था कि वे कैसे नयी तकनीक से गेहूं व दलहन की खेती कर पैदावार बढ़ायेंगे. बहुत से किसान नयी तकनीक की जानकारी के लिए महोत्सव का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें विभागीय कर्मियों द्वारा इसकी सूचना नहीं मिली ताकि वे महोत्सव में शामिल हो सके. अनुदानित बीज का भी वितरण होना था. अधिकांश किसान बीज के भी लाभ से वंचित रह गये. विभाग को हंगामे का डर पंछोर गांव के किसान संजीव चौधरी, रामपुर गंगौली के कौशल किशोर सिंह, अशेश्वर पासवान, कुसमारी के दिलचंद महतो, नजरपुर के विनोद पटेल व बुलाकीपुर के पारसानाथ सिंह कहते है कि गत दिन डीजल अनुदान का वितरण नहीं किया गया था. इसी कारण उक्त महोत्सव के बारे में किसानों को सूचना नहीं दी गयी थी. विभाग को इसका डर था कि महोत्सव में किसान आते तो डीजल अनुदान नहीं मिलने का मामला उठा हंगामा करते. किसान नेताओं ने दुबारा महोत्सव का आयोजन कराने की मांग की है. क्या कहते हैं अधिकारी बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि वे महोत्सव का उद्घाटन कर जिला मुख्यालय चले आये. बीएओ उर्वशी वर्मा ने बीमार रहने के कारण घर पर होने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










