स्वास्थ्य व पर्यावरण को गौ संरक्षण जरूरी

Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य व पर्यावरण को गौ संरक्षण जरूरी रीगा के रामनगरा में संकल्प अभियान केंद्र का शुभारंभग्रामीणों व किसानों को बताया अभियान का मुख्य उद्देश्यसीतामढ़ी. रीगा प्रखंड के रामनगरा गांव में संकल्प अभियान केंद्र का शुभारंभ किया गया. राजनारायण दास ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया. इस अवसर पर संकल्प अभियान के संचालक अनिल कुमार […]

विज्ञापन

स्वास्थ्य व पर्यावरण को गौ संरक्षण जरूरी रीगा के रामनगरा में संकल्प अभियान केंद्र का शुभारंभग्रामीणों व किसानों को बताया अभियान का मुख्य उद्देश्यसीतामढ़ी. रीगा प्रखंड के रामनगरा गांव में संकल्प अभियान केंद्र का शुभारंभ किया गया. राजनारायण दास ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया. इस अवसर पर संकल्प अभियान के संचालक अनिल कुमार ने संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर चर्चा किया. ग्रामीण किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अभियान के तीन उद्देश्य है, जिसमें पहला स्वस्थ शरीर, दूसरा गौ संरक्षण एवं तीसरा संतुलित पर्यावरण. उन्होंने कहा कि अभियान के उद्देश्यों में सबसे महत्वपूर्ण है गौ संरक्षण. गौ संरक्षण के बिना हम स्वास्थ्य की कामना नहीं कर सकते हैं और न ही संतुलित पर्यावरण की. हमारे देश की सभ्यता, संस्कृति, सुख, समृद्धि एवं अर्थव्यवस्था के केंद्र बिंदु में अगर किसी चीज का सबसे बड़ा योगदान है तो वह है गौ माता का. उन्होंने बताया कि कैसे देसी गाय का दूध, घी एवं सुबह का फ्रेश गौ मूत्र शरीर के सारे रोगों से लड़ने की ताकत रखता है. गाय का गोबर जैविक खाद के रुप में खेतों की पैदावार को बढ़ाता है. साथ हीं गौ मूत्र कीटनाशक के रूप में हमारे फसलों, फलों एवं सब्जियों को कीट पतंगों से रक्षा करता है. गाय की घटती आबादी से मुक्ति संभव अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि किसानों को अगर देसी गाय के दूध, घी, गोबर एवं मूत्र की कीमत का पता चल जाये तो दिनों दिन गायों की घटती आबादी से मुक्ति पायी जा सकती है. संतुलित पर्यावरण के लिए जैविक खेती, नीम के पौधे लगाना, साइकिल की सवारी एवं पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने का अनुरोध किया गया. मौके पर जयकिशोर यादव, डॉ विनय कुमार, दिनेश कुमार, रंजीत कुमार, शिवशंकर कुमार, रामनाथ प्रसाद समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन