दर्जन भर लोगों ने एक-एक गाय गोद लिया

Updated:
विज्ञापन

दर्जन भर लोगों ने एक-एक गाय गोद लिया पुपरी. स्थानीय गोशाला के विकास व चारा की व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श के लिए गोशाला प्रबंध समिति के सदस्यों की एक बैठक एसडीओ सह समिति के अध्यक्ष किशोर कुमार की अध्यक्षता में हुई. मौके पर गोशाला का आर्थिक श्रोत बढ़ाने पर विचार विमर्श करने […]

विज्ञापन

दर्जन भर लोगों ने एक-एक गाय गोद लिया पुपरी. स्थानीय गोशाला के विकास व चारा की व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श के लिए गोशाला प्रबंध समिति के सदस्यों की एक बैठक एसडीओ सह समिति के अध्यक्ष किशोर कुमार की अध्यक्षता में हुई. मौके पर गोशाला का आर्थिक श्रोत बढ़ाने पर विचार विमर्श करने के साथ ही व्यवसायियों से सहयोग की अपेक्षा की गयी. गायों के चारा की व्यवस्था के लिए प्रतिमाह चार सौ रुपये की मदद को करीब 100 लोगों से संपर्क करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मौजूद लोगों में से दर्जन भर ने 4-4 सौ रुपये प्रदान कर एक-एक गाय को गोद लिया. गोशाला जाने वाली सड़क की मरम्मत, क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत, अतिक्रमण से गोशाला की जमीन को मुक्त कराने, रेफरल अस्पताल वाली भवन को किराया पर देने, चार एकड़ में चारा व छह एकड़ में गेहूं की खेती करने का प्रस्ताव पारित किया गया. मौके पर सचिव केदार प्रसाद, उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद केजरीवाल, कोषाध्यक्ष महेश चंद्र गुप्ता, रामस्नेही पांडेय, प्रो राजकुमार जोशी, वैद्यनाथ प्रसाद, अतुल कुमार, कार्तिकेश झा, लक्ष्मेश्वर ठाकुर, संजय प्रसाद, पंकज बाजोरिया, पप्पू शिवहरे, सुनील सागर, रामशंकर चौधरी, ऋषि कुमार व अमित शर्राफ समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन