... और भगवान बन कर सामने आया ध्रुव

Updated:
विज्ञापन

… और भगवान बन कर सामने आया ध्रुव सीतामढ़ी : अपराधियों की गोली के शिकार पंप कर्मी संजय राय खून से लथपथ होकर जान की भीख मांग रहा था. उसकी कराह लेथ मशीन संचालक ध्रुव प्रसाद ने सुनी और वह बचाव में आगे आ गया. ध्रुव की जगदीशपुर पुल के समीप एनएच 77 के किनारे […]

विज्ञापन

… और भगवान बन कर सामने आया ध्रुव सीतामढ़ी : अपराधियों की गोली के शिकार पंप कर्मी संजय राय खून से लथपथ होकर जान की भीख मांग रहा था. उसकी कराह लेथ मशीन संचालक ध्रुव प्रसाद ने सुनी और वह बचाव में आगे आ गया. ध्रुव की जगदीशपुर पुल के समीप एनएच 77 के किनारे लेथ मशीन की दुकान है. वह तत्काल मशीन बंद कर अपना गमछा निकाला और खून रिसाव को रोकने का प्रयास किया. उसने संजय के मोबाइल से शुभचिंतकों को घटना की सूचना दी. सूचना पर पहुंच कर संजय के सहकर्मी गाड़ी लेकर वहां पहुंच सके और संजय को इलाज के लिए भेजा जा सका. गोली की आवाज ध्रुव के अलावा खेत में बैठा गौरव (8) एवं शंभु ने भी सुना. दोनों घटना के प्रत्यक्षदर्शी थे. गौरव ने बताया कि वह अपनी मां के साथ खेत में आया था. एक व्यक्ति दूसरे को खदेड़ रहा था और देखते ही देखते उसे गोली मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधियों की आयु 25 से 30 वर्ष के बीच रही होगी, जो मुंह को गमछा से ढके थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन