पूर्व सांसद के पेट्रोल पंप से 12 लाख की लूट

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिले के डुमरा थाना अंतर्गत वाजितपुर गांव के समीप आज दोपहर अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व सांसद सीताराम यादव के पेट्रोल पम्प के एक कर्मचारी को गोली मारकर घायल कर दिया और उसकी मोटरसाइकिल ले कर फरार हो गए जिसकी डिक्की में 12 लाख रुपये रखे थे. डुमरा थाना प्रभारी छोटन कुमार ने […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिले के डुमरा थाना अंतर्गत वाजितपुर गांव के समीप आज दोपहर अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व सांसद सीताराम यादव के पेट्रोल पम्प के एक कर्मचारी को गोली मारकर घायल कर दिया और उसकी मोटरसाइकिल ले कर फरार हो गए जिसकी डिक्की में 12 लाख रुपये रखे थे. डुमरा थाना प्रभारी छोटन कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 77 पर हुए इस हादसे में घायल पेट्रोल पम्प कर्मचारी संजय कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुये उसे बेहतर इलाज के लिए पड़ोसी जिला मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

उन्होंने बताया कि संजय अपने पेट्रोल पम्प की रकम को डूमरा स्थित एक बैंक शाखा में जमा करने जा रहा था. तभी हथियारबंद चार व्यक्तियों ने उस पर गोली चलाई. गोली लगने से घायल संजय गिर गया और हमलावर उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गये. पेट्रोल पम्प के 12 लाख रुपये मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे थे. थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन