... कन्हैया मेरा नाम हो रहा है

Updated:
विज्ञापन

… कन्हैया मेरा नाम हो रहा है फोटो-1 श्री श्याम प्रभु, 2, 3 शोभायात्रा में शामिल पुरुष व महिला.श्री श्याम जन्मोत्सव पर निकला निशान शोभायात्राश्याम बाबा के जयकारा से गूंजा नगर का कोना-कोनापरशुरामपुरिया परिवार द्वारा निकली शोभायात्रा में झूमें भक्तकेक काट कर मनाया गया श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सवसीतामढ़ी. श्री श्याम प्रभु के जन्मोत्सव कार्तिक […]

विज्ञापन

… कन्हैया मेरा नाम हो रहा है फोटो-1 श्री श्याम प्रभु, 2, 3 शोभायात्रा में शामिल पुरुष व महिला.श्री श्याम जन्मोत्सव पर निकला निशान शोभायात्राश्याम बाबा के जयकारा से गूंजा नगर का कोना-कोनापरशुरामपुरिया परिवार द्वारा निकली शोभायात्रा में झूमें भक्तकेक काट कर मनाया गया श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सवसीतामढ़ी. श्री श्याम प्रभु के जन्मोत्सव कार्तिक सुदी एकादशी के अवसर पर रविवार को परशुरामपुरिया परिवार द्वारा नगर में विशाल निशान शोभायात्रा निकाली गयी. अध्यक्ष विजय अग्रवाल की देखरेख में रितेश सिकारिया उर्फ गणेश के कोट बाजार स्थित प्रतिष्ठान से उक्त निशान यात्रा निकली, जो नगर के शिव नारायण धर्मशाला, कोट बाजार, महावीर स्थान, रतन चौक, जानकी स्थान, बड़ी बाजार, सोनापट्टी, सीताराम चौक, सरावगी चौक, शंकर चौक, गांधी चौक, गुदरी बाजार, सिनेमा रोड, बासूश्री चौक का परिभ्रमण कर खेमका कॉलोनी स्थित श्री श्याम कुंज श्याम मंदिर पहुंचा. वहां भक्तों ने श्याम बाबा को निशान अर्पण कर जन्मोत्सव पर केक काटा गया. भक्तों के बीच छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया गया. उधर निशान यात्रा शुरू होने से पूर्व अनिल सिकारिया ने पत्नी श्वेता सिकारिया संग निशान की विधिवत पूजा अर्चना की. पंडित हरिओम शास्त्री ने पूजा अर्चना करायी. परशुरामपुरिया परिवार द्वारा निकला यह तीसरा निशान यात्रा है. 151 निशान एवं सुसज्जित रथ पर श्याम बाबा की प्रतिमा के साथ सैकड़ों की संख्या में स्त्री-पुरुष श्याम भक्त चल रहे थे. निशान यात्रा में स्त्री, पुरुष एवं बच्चों में खासे उत्साहित थे. यात्रा में ‘हारे के सहारे, श्याम बाबा हमारे’ एवं ‘मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है’ जैसे भक्ति गीतों से पूरा नगर गुंजायमान हो रहा था. निशान यात्रा की सफलता में शैलेश अग्रवाल, तेजपाल परशुरामपुरिया, रितेश सिकारिया उर्फ गणेश, सुरेश परशुरामपुरिया एवं प्रदीप परशुरामपुरिया का सराहनीय योगदान रहा. वहीं निशान यात्रा में रामशरण अग्रवाल, शिव रतन सर्राफ, सज्जन हिसारिया, दीपक मस्करा, दिलीप ढंढनिया, अशोक सोनी, सुरेश सिकारिया, पंकज गोयनका, नारायण अग्रवाल, विनोद परशुरामपुरिया, जनार्दन भरतिया, नीरज गोयनका, अमित सर्राफ, विनोद भावसिंका समेत कई श्याम भक्त शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन