जानलेवा हमला का आरोपित धराया
जानलेवा हमला का आरोपित धराया सीतामढ़ी. जानलेवा हमला के आरोपित सुरसंड थाना के बखरी गांव निवासी रामबाबू ठाकुर को शनिवार को जेल रोड में छापेमारी कर थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने गिरफ्तार कर सुरसंड थाना पुलिस के हवाले कर दिया. छापेमारी में पुलिस अधिकारी राजेंद्र साह व राम बहादुर सिंह भी मौजूद थे. थानाध्यक्ष छोटन कुमार […]
जानलेवा हमला का आरोपित धराया सीतामढ़ी. जानलेवा हमला के आरोपित सुरसंड थाना के बखरी गांव निवासी रामबाबू ठाकुर को शनिवार को जेल रोड में छापेमारी कर थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने गिरफ्तार कर सुरसंड थाना पुलिस के हवाले कर दिया. छापेमारी में पुलिस अधिकारी राजेंद्र साह व राम बहादुर सिंह भी मौजूद थे. थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सुरसंड पुलिस से सूचना मिली की जानलेवा हमला का आरोपित रामबाबू जेल रोड में है. सूचना के आलोक में छापेमारी कर सफलता हासिल की गयी. रामबाबू पूर्व से भी सजा याफ्ता है. गत सितंबर को उसे कांड संख्या 73/08 में सजा सुनायी गयी थी. वह बेल पर बाहर था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










