प्रेम-प्रसंग में गयी चंदन की जान!
सीतामढ़ी : नगर के गोशाला चौक वार्ड संख्या-7 निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र चंदन कुमार (22) की हत्या को प्रेम-प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है. घटनास्थल से मिला बेडसीट इस बात की तस्दीक कर रहा है. सूत्रों के अनुसार, मृतक की जानकी स्थान रोड स्थित मुहल्ले के किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा […]
सीतामढ़ी : नगर के गोशाला चौक वार्ड संख्या-7 निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र चंदन कुमार (22) की हत्या को प्रेम-प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है. घटनास्थल से मिला बेडसीट इस बात की तस्दीक कर रहा है. सूत्रों के अनुसार, मृतक की जानकी स्थान रोड स्थित मुहल्ले के किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था.
पिछले कुछ दिनों से चंदन अपने पिता के कारोबार में कम हाथ बंटाते हुए भी देखा जा रहा था. बकौल पिता चंदन के कई दोस्त यार हैं. शाम के बाद वह अक्सर दुकान से घुमने का बहाना बना कर चला जाता था. शाम के बाद उसके जाने से पिता भी क्षुब्ध रहते थे. पुनौरा ओपी प्रभारी लालबाबू प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है,
जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा. हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए मृतक के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है. मृतक की जेब से मोबाइल गायबमृतक की मोबाइल गायब है, जिससे हत्या को लेकर आशंका बनी हुई है.
मृतक का मोबाइल कैसे गायब हुआ तथा वह मोबाइल किसके पास है, यह जांच का विषय बना हुआ है. फिलहाल पुलिस मृतक के पिता द्वारा बताये उसके दोस्तों के मोबाइल पर संपर्क कर पूछताछ के लिए थाना बुलाया जा रहा है.
पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होगा कि घटना के दिन मृतक के मोबाइल का लोकेशन कहां था तथा किस-किस नंबर पर उसका संपर्क हुआ है. पुलिस उसके उस प्रेमिका को भी खोज रही है, जिसके जाल में चंदन के फंसने की बात की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










