सड़क हादसे में शक्षिक समेत सात जख्मी

Updated:
विज्ञापन

बथनाहा : थाना क्षेत्र के एनएच 77 व एनएच 104 पर दोस्तपुर गांव व सिकाउ पुल के समीप अलग-अलग हुए बाइक व सूमो दुर्घटना में करीब सात से भी अधिक लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल व स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार […]

विज्ञापन

बथनाहा : थाना क्षेत्र के एनएच 77 व एनएच 104 पर दोस्तपुर गांव व सिकाउ पुल के समीप अलग-अलग हुए बाइक व सूमो दुर्घटना में करीब सात से भी अधिक लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल व स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा अन्य पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया.

बताया गया है कि घटना में नवोदय विद्यालय, खैरवी के शिक्षक राम एकवाल सिंह व उनकी पत्नी सोनम कुमारी के अलावा मेहसौल निवासी मो तमन्ने, मो नन्हें व मो जफर, डुमरा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव निवासी राजेश कुमार व नगर थाना क्षेत्र के भीसा पूर्वी निवासी मुकेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

बताया गया है कि नवोदय विद्यालय के शिक्षक श्री सिंह पत्नी के साथ, जबकि एक बाइक पर सवार तीन युवक सवार थे. दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. वहीं सूमो चालक किसी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन