गरीबों की मदद को चैरिटी शो का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : गरीबों की मदद के लिए शनिवार को शहर स्थित नूतन टॉकिज में लायंस क्लब सीतामढ़ी सेंट्रल के द्वारा चैरिटी शो का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन अध्यक्ष लायन लक्ष्मी सिंह, डॉ महावीर ठाकुर, डॉ विभा ठाकुर व डॉ रोजश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि क्लब के […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : गरीबों की मदद के लिए शनिवार को शहर स्थित नूतन टॉकिज में लायंस क्लब सीतामढ़ी सेंट्रल के द्वारा चैरिटी शो का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन अध्यक्ष लायन लक्ष्मी सिंह, डॉ महावीर ठाकुर, डॉ विभा ठाकुर व डॉ रोजश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया.

क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि क्लब के द्वारा समाज में गरीब लोगों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए समय-समय पर चैरिटी शो का आयोजन कर राशि एकत्रित की जाती है. दंत चिकित्सक लायन डॉ राजेश कुमार ने बताया कि एकत्रित राशि का उपयोग समाज में रहने वाले विकलांग लोगों की मदद के लिए की जाती है.

आर्थिक रूप से कमजोर विकलांगों के बीच क्लब की ओर से ट्राइसाइकिल दिया जाता है. ताकि वे अपनी जिंदगी को सुचारु रूप से चला सके. मौके पर लायन सुधीर कुमार, अभिषेक कुमार, साजिद खां व श्रवण कुमार चौधरी समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन