मंत्री बनाये जाने पर कांग्रेस नेता खुश
मंत्री बनाये जाने पर कांग्रेस नेता खुश सीतामढ़ी. बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में डॉ अशोक चौधरी, डॉ मदन मोहन झा, अब्दुल जलील मस्तान व अवधेश सिंह को शामिल किये जाने पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मो अफाक खान, भू-संपदा प्रभारी प्रमोद कुमार नील, संजय कुमार वीररख, मुकेश कुमार तिवारी व रकटू प्रसाद ने प्रसन्नता व्यक्त करते […]
मंत्री बनाये जाने पर कांग्रेस नेता खुश सीतामढ़ी. बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में डॉ अशोक चौधरी, डॉ मदन मोहन झा, अब्दुल जलील मस्तान व अवधेश सिंह को शामिल किये जाने पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मो अफाक खान, भू-संपदा प्रभारी प्रमोद कुमार नील, संजय कुमार वीररख, मुकेश कुमार तिवारी व रकटू प्रसाद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नव निर्वाचित मंत्रियों को बधाई दी है. आशा व्यक्त की है कि नीतीश सरकार में जन आकांक्षाओं की पूर्ति होगी. श्री तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी व सीएम नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया है. बधाई देने वालों में सुरेंद्र सिंह, नितेंद्र कुमार शर्मा, अर्चना दवी व मो जाकिर हुसैन का नाम भी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










