एएसवी ने सरकार के प्रति जताया रोष
एएसवी ने सरकार के प्रति जताया रोष सीतामढ़ी. मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक (एएसवी) संघ की एक बैठक गुरुवार को जिला मीडिया प्रभारी राकेश झा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निवर्तमान सरकार के खिलाफ असंतोष प्रकट की गयी. साथ ही यह निर्णय लिया गया कि जिला के सभी सांख्यिकी स्वयंसेवक सरकार के विरुद्ध वोटिंग करेंगे. […]
एएसवी ने सरकार के प्रति जताया रोष सीतामढ़ी. मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक (एएसवी) संघ की एक बैठक गुरुवार को जिला मीडिया प्रभारी राकेश झा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निवर्तमान सरकार के खिलाफ असंतोष प्रकट की गयी. साथ ही यह निर्णय लिया गया कि जिला के सभी सांख्यिकी स्वयंसेवक सरकार के विरुद्ध वोटिंग करेंगे. वक्ताओं ने कहा कि निवर्तमान सीएम व शिक्षा मंत्री द्वारा बार-बार आश्वासन के बाद भी उन्हें न सरकारी कर्मी का दर्जा दिया गया और न ही वेतनमान देने की घोषणा की गयी है. इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव, प्रभारी जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार यादव, कुंदन झा, मुनेश झा, श्याम बाबू साह, रमेश प्रसाद यादव, राजेश कुमार, मोजिबुर्रहमान, उपेंद्र कुमार, गंगा महतो, गगनदेव कुमार, रामनंदन पूर्वे, अरविंद कुमार, रोहितोष झा व अनुनय कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










