Sitamarhi Police Action: सोनबरसा में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

छापेमारी में बरामद कफ सिरप की बोतल और गिरफतार तस्कर के साथ पुलिस

Sitamarhi Police Action: कन्हौली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 328 बोतल प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद की है. मौके से तस्कर मनोज महतो को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी के सोनबरसा से वीरेन्द्र कुमार के रिपोर्ट

Sitamarhi Police Action: कन्हौली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 328 बोतल प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद की है. पुलिस ने मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई रविवार की देर रात की गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि कन्हौली गांव का रहने वाला मनोज महतो अपने घर में प्रतिबंधित कफ सिरप रखकर बेचता है.

रात में पुलिस की छापेमारी

सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम रात करीब 2:45 बजे आरोपी के घर पहुंची. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए घर की तलाशी ली. इस दौरान एक कमरे से तीन कार्टूनों में छिपाकर रखी गई कुल 328 बोतलें बरामद हुईं. बरामद सिरप पर “विंग्स कोडीन फॉस्फेट एवं त्रिपरोलिडिन सिरप” लिखा हुआ था.

आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

पूछताछ के दौरान आरोपी मनोज महतो कफ सिरप से जुड़ा कोई भी वैध कागजात या लाइसेंस पेश नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और सिरप जब्त कर थाना ले आई. कन्हौली थानाध्यक्ष अमृत पाल ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के नशा तस्करों में हड़कंप है.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन