एक विस क्षेत्र से एनडीए के दो प्रत्याशी का नामांकन

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : रून्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के दो प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कर परचा दाखिल किया गया है. पूर्व में रालोसपा प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा नामांकन दाखिल किये थे. वहीं, अंतिम दिन बुधवार को भाजपा प्रत्याशी के रूप में गिरजानंदन प्रसाद यादव ने नामांकन का परचा भरा. निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम डीएन मंडल ने बताया […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : रून्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के दो प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कर परचा दाखिल किया गया है. पूर्व में रालोसपा प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा नामांकन दाखिल किये थे.

वहीं, अंतिम दिन बुधवार को भाजपा प्रत्याशी के रूप में गिरजानंदन प्रसाद यादव ने नामांकन का परचा भरा. निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम डीएन मंडल ने बताया कि यादव द्वारा भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया गया है.

मंडल ने सिंबल के बारे में जानकारी नहीं दी. बताया कि सिंबल जमा करने या न करने के मामले पर गुरुवार को नामांकन पत्र की संवीक्षा के दौरान कोई निर्णय लिया जायेगा.

इधर, एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि श्री यादव एनडीए के वरीय नेता व उनके अभिभावक हैं. वे किस परिस्थिति में नामांकन का परचा दाखिल किये हैं,

उन्हें नहीं मालूम. भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने भी मिश्रा को ही एनडीए का अधिकृत प्रत्याशी बताया है. कहा कि, गिरजानंद प्रसाद यादव भाजपा से नामांकन दाखिल किये हैं, उन्हें नहीं मालूम.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन