धूम्रपान से कैंसर के साथ यादाश्त की समस्या

Updated:
विज्ञापन

— एक चिकित्सक का धूम्रपान से बचने की सलाह पुपरी : नियमित धूम्रपान से कैंसर की आशंका के साथ यादाश्त भी काफी कमजोर हो जाता है. इससे दिमाग के नाजुक हिस्से में सिकुड़न आ जाती है. उक्त बातें स्थानीय नेत्र विशेषज्ञ डॉ श्रीपति झा ने विशेष बातचीत में बताया. उन्होंने कहा कि जो लाग लंबे […]

विज्ञापन

— एक चिकित्सक का धूम्रपान से बचने की सलाह पुपरी : नियमित धूम्रपान से कैंसर की आशंका के साथ यादाश्त भी काफी कमजोर हो जाता है. इससे दिमाग के नाजुक हिस्से में सिकुड़न आ जाती है. उक्त बातें स्थानीय नेत्र विशेषज्ञ डॉ श्रीपति झा ने विशेष बातचीत में बताया. उन्होंने कहा कि जो लाग लंबे समय से धूम्रपान करते हैं, यादाश्त, भाषा व समझ से जुड़ी परेशानियां उत्पन्न होने लगती है जो बाद में चल कर एक बड़ी परेशानी बन जाती है. इसका मुख्य कारण दिमाग की बाहरी परत कोटेक्स के पतला होने से होता है. अक्सर यह बीमारी अधिक उम्र के लोगों में होता है. जैसे-जैसे व्यक्ति का उम्र बढ़ता जाता है धूम्रपान के कारण उनका कोटेक्स पतला होता जाता है और उनकी सोचने-समझने की शक्ति कमजोर होती जाती है. इन सभी बातों पर ध्यान देते हुए हर व्यक्ति को धूम्रपान से बचने की जरूरत है. धूम्रपान से परहेज कर हम एक अच्छा जीवन व्यतीत कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन