शिवहर-मुजफ्फरपुर पथ को ग्रामीणों ने किया जाम

Updated:
विज्ञापन

फोटो नंबर-12, सड़क जाम करते ग्रामीण तरियानी. शिवहर-मुजफ्फरपुर पथ को ग्रामीणों ने फतहपुर उच्च विद्यालय के पास जाम कर दिया. जिससे करीब दो घंटों तक आवागमन बाधित रहा. लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिये परेशान रहे. ग्रामीणें का कहना है कि किसी के पास एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय व खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन […]

विज्ञापन

फोटो नंबर-12, सड़क जाम करते ग्रामीण तरियानी. शिवहर-मुजफ्फरपुर पथ को ग्रामीणों ने फतहपुर उच्च विद्यालय के पास जाम कर दिया. जिससे करीब दो घंटों तक आवागमन बाधित रहा. लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिये परेशान रहे. ग्रामीणें का कहना है कि किसी के पास एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय व खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड उपलब्ध है, तो किसी के पास योजना से संबंधित किसी तरह का कार्ड उपलब्ध नहीं है. सरकारी मुलाजिम के मनमानी से बहुत से लोग सूची में नाम रहने के बावजूद कार्ड से वंचित हो रहे है. वितरण में भी भेदभाव बरता जा रहा है. कई लोग ऐसे हंै, जिनके पास राशन कार्ड तो है किंतु बीपीएल व एपीएल कार्ड नहीं है. जिसकारण किरासन तेल से वंचित रहते हैं. सरबरपुर ग्रामीण बैजु साह का कहना था कि वे दो वर्षों से किरासन तेल से वंचित हैं. शंकर साह, मो. जमरूद्दीन, मो.अनवर, फुदेना देवी ने कहा कि राशनकार्ड के साथ किरासन कार्ड भी मिलना चाहिये. वे सभी सरकार एवं प्रशासन के कार्यशैली से आक्रोशित थे. जाम की सूचना मिलते ही बीडीओ संजय कुमार सिंह ने लोगों को समझाया व खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एसडीओ को पूरे मामले की जानकारी देकर समस्या का समाधान किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन