डीलर पर अनियमितता का आरोप

नानपुर : जानीपुर पंचायत के दर्जनों उपभोक्ताओं ने डीलर अरुण मिश्र पर अनियमितता बरते जाने का अरोप लगाया है. इस संबंध में एमओ को आवेदन देकर उक्त डीलर की शिकायत की गयी है. आवेदन देने वालों में शिव पूजन मंडल, सरस्वती देवी व रीता देवी समेत अन्य शामिल हैं. एमओ को बताया गया है कि […]
नानपुर : जानीपुर पंचायत के दर्जनों उपभोक्ताओं ने डीलर अरुण मिश्र पर अनियमितता बरते जाने का अरोप लगाया है. इस संबंध में एमओ को आवेदन देकर उक्त डीलर की शिकायत की गयी है. आवेदन देने वालों में शिव पूजन मंडल, सरस्वती देवी व रीता देवी समेत अन्य शामिल हैं. एमओ को बताया गया है कि डीलर श्री मिश्र घटतौली करते हैं. दुकान खोलने का कोई समय निर्धारित नहीं है. विरोध करने परदुर्व्यवहार किया जाता है. यह भी बताया है कि पूर्व से उनलोगों को उमेश मिश्र की दुकान से सामग्री मिलती थी. उनका व्यवहार ठीक था, पर जब से अरुण मिश्र के यहां से सामग्री लेना पड़ता है, उनलोगों की परेशानी बढ़ गयी है. आवेदकों ने एमओ सेजांच कर उचित कार्रवाई करने व पुन: उमेश मिश्र की दुकान से उनलोगों को जोड़ने की मांग की है. इस बाबत एमओ शैलेश्वर प्रसाद ने बताया कि शिकायत की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










