भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों ने दिया धरना

फोटो नंबर- 19 सड़क जाम किये अभाविप सदस्य पुपरी : शैक्षणिक संस्थानों में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्रों ने चंदौना कॉलेज के परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. प्रदेश छात्र नेता मृत्यंुजय झा के नेतृत्व में आयोजित धरना का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों में व्याप्त […]
फोटो नंबर- 19 सड़क जाम किये अभाविप सदस्य पुपरी : शैक्षणिक संस्थानों में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्रों ने चंदौना कॉलेज के परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. प्रदेश छात्र नेता मृत्यंुजय झा के नेतृत्व में आयोजित धरना का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करना बताया गया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते शैक्षणिक संस्थानों में पठन-पाठन का स्तर काफी नीचे गिर गया है. शिक्षक अपने दायित्वों के निर्वहन में कोताही बरत रहे हैं, जिसके चलते गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कवायद भ्रष्टाचार की बलि चढ़ चुका है. कहा, कमीशन से आने वाले शिक्षाविदें को हीं प्राचार्य बनाया जाये ताकि शैक्षणिक व्यवस्था पटरी पर आ सके. बाद में छात्रों ने सड़क पर बढ़ कर धरना देने लगा, जिसके चलते लोगों व वाहनों के आवगमन में काफी परेशानी हुई. सूचना पर पहुंची जाले पुलिस ने छात्रों को समझा-बुझा कर सड़क को जाम से मुक्त कराया. प्रदर्शनकारियों में छात्र नेता कुसुम झा, मिथिलेश यादव, राजन झा, ध्रुव कुमार, प्रकाश कुमार, प्रशांत कुमार, राजेश्वर, राजेश कुमार, मनीष, महेश, दीपक झा व राजू समेत अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










