ePaper

70 हजार कैश व चाबी के साथ कर्मी गिरफ्तार

Updated at : 16 Oct 2019 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
70 हजार कैश व चाबी के साथ कर्मी गिरफ्तार

सीतामढ़ी : रून्नीसैदपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार को कैश लूट के झूठे आरोप का खुलासा कर व्यवसायी के कर्मी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार जितेंद्र मिश्रा जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव का रहनेवाला है. एसपी अनिल कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार कर्मी ने बताया है […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : रून्नीसैदपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार को कैश लूट के झूठे आरोप का खुलासा कर व्यवसायी के कर्मी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार जितेंद्र मिश्रा जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव का रहनेवाला है. एसपी अनिल कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार कर्मी ने बताया है कि वह पैसा गबन करने के उद्देश्य से पुलिस को गलत सूचना दी थी.

उसकी निशानदेही पर मोरसंड पुल के पास से गमछा में लपेटा 70 हजार रुपया व टेंपो की चाबी बरामद की गयी है. गिरफ्तार व्यक्ति सीतामढ़ी शहर के कोट बाजार निवासी व्यवसायी रितेश कुमार सिकारिया उर्फ गणेश सिकारिया के यहां काम करता है. प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन