प्रीति व मिठु के इश्क की होती रही चर्चा

Published at :15 Jun 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
प्रीति व मिठु के इश्क की होती रही चर्चा

सीतामढ़ी : शातिर अपराधी मिठु साह के साथ सांठगांठ रखने के मामले में महिला सिपाही प्रीति कुमारी को बरखास्त कर दिया गया है. प्रीति पर कार्रवाई के बाद बुधवार को पूरे दिन प्रीति व मिठु के इश्क की चर्चा होती रही. नाम नहीं छापने की शर्त पर कई महिला सिपाहियों ने बताया कि मिठु ने […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : शातिर अपराधी मिठु साह के साथ सांठगांठ रखने के मामले में महिला सिपाही प्रीति कुमारी को बरखास्त कर दिया गया है. प्रीति पर कार्रवाई के बाद बुधवार को पूरे दिन प्रीति व मिठु के इश्क की चर्चा होती रही.

नाम नहीं छापने की शर्त पर कई महिला सिपाहियों ने बताया कि मिठु ने प्रेमजाल में फंसा कर प्रीति की जिंदगी बरबाद हो गयी. मिठु की हकीकत से वाकिफ होने के बाद प्रीति ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी. यह महसूस करने के बाद मिठु ने प्रीति को अपने जाल में फंसाये रखने के लिए मीडिया में अपने इश्क का सबूत पेश कर दिया. ताकि मजबूर होकर प्रीति नेपाल जाकर मिठु के साथ रहने लगे.
कोर्ट हाजत में हुई थी मुलाकात: सीतामढ़ी जिला में हत्या व रंगदारी समेत कई आपराधिक मामलों को अंजाम दे चुके मिठु की तलाश आज भी पुलिस को हैं. पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए वह तकरीबन एक साल से अंडरग्राउंड है. मिठु ने प्रभात खबर को ऑडियो, फोटोग्राफ्स व एक पत्र उपलब्ध कराते हुए दावा किया था कि उसकी और प्रीति की मुलाकात कोर्ट हाजत में हुई थी. जहां दोनों के बीच इश्क हुआ और उन्होंने शादी कर ली. जिसका गवाह वह रात के सन्नाटे में कई दफा प्रीति से मिलने थाना भी गया था.
बेवफाई से प्रीति दंग: मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रीति का तबादला हो गया. तबादला के बाद जिला पुलिस प्रीति व मिठु के संबंधों की बारीकी से जांच करती रही. जांच पूरी होने के बाद बरखास्तगी की कार्रवाई की गयी. इस दौरान प्रीति लगातार मिठु की हरकतों से परेशान रही. उसे अपना नंबर तक बंद करना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन