सदर अस्पताल की ओपीडी में लगाया गया पंखा

सीतामढ़ी : प्रभात खबर में छपी खबर के बाद एक्शन में आये स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल के ओपीडी में छह पंखे लगा दिये है. इसके बाद अब इलाज कराने आये मरीजों को गरमी से राहत मिलनी शुरू हो गयी है. सीएस के आदेश में तत्काल ओपीडी में छह पंखे लगाये गये है. बताते चले […]
सीतामढ़ी : प्रभात खबर में छपी खबर के बाद एक्शन में आये स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल के ओपीडी में छह पंखे लगा दिये है. इसके बाद अब इलाज कराने आये मरीजों को गरमी से राहत मिलनी शुरू हो गयी है.
सीएस के आदेश में तत्काल ओपीडी में छह पंखे लगाये गये है. बताते चले की सदर अस्पताल में रोजाना मरीजों की बढ़ती संख्या व इससे उत्पन्न अत्यधिक भीड़ की वजह से ओपीडी में कतार में लगे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रहीं थी. इस क्रम में 10 जून को इलाज कराने पहुंची मोहनपुर निवासी अशोक बैठा की पत्नी अनिता देवी व रीगा थाना के सीमरी निवासी पप्पू कुमार की पत्नी नीतू कुमारी भीड़ के चलते बेहोश होकर गिर गयी थी. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भरती कराया गया था. अस्पताल के ओपीडी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में जहां दो चिकित्सक इलाज करते है,
वहीं दवा काउंटर, एक्सरे रूम, अल्ट्रासाउंड व एक्सरे का पर्ची केंद्र रहने के चलते यहां अराजकता का माहौल रहने को लेकर 11 जून को प्रभात खबर में खबर प्रकाशित हुई थी. इसके आलोक में सीएस डॉ बिंदेश्वर शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंखा लगाने का आदेश दिया. सीएस के आदेश पर सदर अस्पताल में पंखा लग गया है. लिहाजा मरीजों को राहत मिलने लगी है.
खबर छपने के बाद जगा विभाग
सीएस के आदेश पर ओपीडी में मरीजों के लिए लगाये गये छह फैन
10 जून को मरीजों की भीड़ के दो महिलाएं हुई थीं बेहोश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










