शेखपुरा : लड़के के शादी से इंकार के बाद आहत 21 वर्षीय युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Updated:
विज्ञापन
शोक संतप्त परिजन | Prabhat Khabar Network

शोक संतप्त परिजन | Prabhat Khabar Network

किऊल-गया रेलखंड पर एक 21 वर्षीय युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई, जिससे शादी से इनकार के बाद डिप्रेशन में जाने और आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है. घंटों की पड़ताल के बाद उसकी पहचान रजौरा गांव निवासी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

किऊल-गया रेलखंड पर एकसारी रेलवे गुमटी के समीप ट्रेन से कटकर एक 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई. घंटों पड़ताल के बाद युवती की पहचान चेवाड़ा थाना क्षेत्र के रजौरा गांव निवासी मुरारी यादव की पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में की गई है.

इस संबंध में मृतिका के फूफा रामसागर यादव ने आरोप लगाया है कि युवती की शादी शहर के इंदाय पर मोहल्ला निवासी भोनू यादव के पुत्र रंजीत कुमार के साथ 22 जून को तय हुई थी. शादी तय होने के बाद लड़के के परिवार को 8 लाख रुपये की राशि भी दी जा चुकी थी. शादी तय होने के बाद लड़का लगातार मोबाइल पर रोजाना घंटों बातचीत करता था. इधर कुछ दिनों पूर्व लड़के ने शादी से इनकार कर दिया. इससे लड़की पूरी तरह से डिप्रेशन में आ गई.

परिवार के लोगों ने लड़के के परिवार से इस संबंध में बातचीत कर शादी करने का समझौता करने का भी प्रयास किया, लेकिन लड़के के पिता, बहन सभी ने शादी से इनकार कर दिया. इसी से आहत होकर युवती ने जान दे दी है.

रेलवे ट्रैक पर शव मिलने पर पुलिस को सूचना

इससे पहले रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की खबर आग की तरह आसपास के इलाके में फैल गई. आसपास के ग्रामीणों की भीड़ शव के निकट जमा हो गई. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी.

पुलिस द्वारा शव जब्ती और पोस्टमार्टम की कार्रवाई

सूचना मिलते ही नगर थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका का शव जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भेज दी.

सब इंस्पेक्टर का बयान और घटना की स्थिति

इस बाबत नगर थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक लड़की का शव रेलवे पटरी के बगल में गिरा पड़ा मिला. उन्होंने कहा कि लड़की का बायां पैर कटा पाया गया. उन्होंने कहा कि शव को देखने से पता चलता है कि लड़की आज ही किसी दुर्घटना में अपनी जान गंवाई है.


विज्ञापन
Satyendra Kumar

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन