शेखपुरा में उर्स मेला देखने गए 12 वर्षीय बच्चे का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जांच पड़ताल करती पुलिस. | Prabhat Khabar Network
मटोखर दह के उर्स मेले में गया 12 वर्षीय मोहम्मद आतिफ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. लापता होने के बाद उसका शव पानी में तैरता मिला. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मटोखर दह में लगे उर्स मेले में घूमने गए 12 वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान शेखपुरा शहर के बड़ी दरगाह मोहल्ला निवासी मोहम्मद शमशाद के पुत्र मोहम्मद आतिफ के रूप में हुई है.
लापता होने के बाद पानी में तैरता मिला शव
जानकारी के अनुसार, मोहम्मद आतिफ 29 जुलाई को मटोखर दह स्थित उर्स मेला देखने गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की.
काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका. शुक्रवार को एक स्थानीय व्यक्ति ने सूचना दी कि मटोखर दह के पास एक गड्ढे में पानी के ऊपर एक बच्चे का शव तैर रहा है.
परिजन द्वारा हत्या का आरोप और पुलिस कार्रवाई
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान मोहम्मद आतिफ के रूप में की. इसके बाद शेखपुरा पुलिस को सूचना दी गई.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के मामा मोहम्मद आजाद ने आरोप लगाया कि बच्चे की हत्या कर शव को पानी में फेंका गया है. उनका कहना है कि शव के चेहरे पर चोट के निशान हैं तथा नाक और मुंह से खून निकल रहा था.
पुलिस का बयान और मामले की जांच
हालांकि, पुलिस ने कहा है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.
Also Read : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ा, गया जी-कोडरमा समेत इन स्टेशनों से होकर चलेगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










