शेखपुरा डीएम ने किया श्री अन्न दुकान का उद्घाटन, किसानों और युवाओं के लिए बताए नए अवसर

Updated:
विज्ञापन
शेखपुरा डीएम शेखर आनंद की तस्वीर

शेखपुरा डीएम शेखर आनंद की तस्वीर

Sheikhpura News : शेखपुरा के मेंहूस गांव में डीएम शेखर आनंद ने मिलेट दुकान का उद्घाटन किया. यह पहल स्टार्टअप को बढ़ावा देने और स्थानीय रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए शुरू की गई है.

विज्ञापन

Sheikhpura News : शेखपुरा के जिलाधिकारी शेखर आनंद ने सदर प्रखंड के मेहूस गांव में मिलेट (श्री अन्न) दुकान का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया. यह पहल स्थानीय स्तर पर स्टार्टअप और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. इस अवसर पर डीएम ने कहा कि मिलेट (श्री अन्न) पोषण से भरपूर होने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने का भी प्रभावी माध्यम है.

युवाओं और महिला उद्यमियों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

जिलाधिकारी ने कहा कि स्टार्टअप आधारित इस पहल से स्थानीय युवाओं और महिला उद्यमियों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे. साथ ही श्री अन्न के उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मिलेट को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं. डीएम ने कहा कि मेहूस पंचायत में मिलेट दुकान की शुरुआत जिले में स्वस्थ आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय कृषि आधारित उद्यमिता को भी नई दिशा देगी.

दैनिक आहार में मिलेट उत्पाद शामिल करने की अपील

जिलाधिकारी शेखर आनंद ने लोगों से अपने दैनिक आहार में मिलेट उत्पादों को शामिल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि इससे बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित होगा, वहीं स्थानीय किसानों और उद्यमियों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा.

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

उद्घाटन कार्यक्रम में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय किसान, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, स्टार्टअप से जुड़े उद्यमी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read : गया जी के शेरघाटी में चोर होने के शक में किशोर की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में, गांव में तनाव



विज्ञापन
Satyendra Kumar

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन