बिहार में 1 अगस्त से बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी भारी बारिश, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून फिर से सक्रिय होने वाला है. मौसम विभाग ने 1 अगस्त से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. जानिए किन जिलों में इसका असर दिखेगा.
Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने वाला है. मौसम विभाग ने 1 अगस्त से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, भोजपुर, बक्सर, गया, नवादा, बेगूसराय, मधेपुरा, समस्तीपुर, वैशाली और पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में अलग-अलग दिनों में भारी बारिश हो सकती है. इन इलाकों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है.

आज 25 जिलों में येलो अलर्ट
शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है. विभाग ने 25 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. शुक्रवार सुबह पटना के कई इलाकों में तेज बारिश भी दर्ज की गई.

क्यों बदल रहा है मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर और पूर्वी बिहार में बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं लगातार पहुंच रही हैं. इसी वजह से इन इलाकों में बादल तेजी से बन रहे हैं और बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं. वहीं, दक्षिण और मध्य बिहार में फिलहाल इसका असर अपेक्षाकृत कम है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अब तक सामान्य से 42 फीसदी कम बारिश
राज्य में मानसून कमजोर रहने का असर बारिश के आंकड़ों पर भी दिख रहा है. अब तक बिहार में सामान्य से 42 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है. इस अवधि तक 494.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 288 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है. मौसम विभाग को उम्मीद है कि अगस्त की शुरुआत में होने वाली बारिश से इस कमी में कुछ सुधार हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिनंदन पांडेय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










