लखनऊ नगर निगम में BJP की नई टीम तय, मुन्ना मिश्रा बने उपनेता, देखें नए पदाधिकारियों की पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
नए पदाधिकारियों की पूरी लिस्ट

नए पदाधिकारियों की पूरी लिस्ट

UP Politics: लखनऊ नगर निगम में करीब एक महीने की खींचतान के बाद भाजपा पार्षद दल के पदाधिकारियों के नामों पर मुहर लग गई है. देव शर्मा मिश्रा को उपनेता बनाया गया है. इस मनोनयन के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं.

विज्ञापन

UP Politics: करीब एक महीने से चली आ रही संगठनात्मक खींचतान के बाद लखनऊ नगर निगम में भाजपा पार्षद दल के पदाधिकारियों के नामों पर आखिरकार मुहर लग गई. महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बृहस्पतिवार रात उपनेता समेत पांच पदों पर मनोनयन की घोषणा की. इसके अगले दिन नगर निगम मुख्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया, जबकि इस फैसले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गईं.

बृहस्पतिवार रात घोषित हुई पदाधिकारियों की सूची

करीब एक महीने से चल रही चर्चा के बाद महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बृहस्पतिवार रात नगर निगम में पार्षद दल के उपनेता समेत पांच पदों पर मनोनयन किया. सूची के अनुसार देव शर्मा मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा को पार्षद दल का उपनेता बनाया गया है. वहीं मुकेश सिंह मोंटी को मुख्य सचेतक, अमित चौधरी को सचेतक, केएन सिंह को कोषाध्यक्ष और कौमुदी त्रिपाठी को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. भाजपा की ओर से बताया गया कि 23 जुलाई को हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, महानगर प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा समेत सभी जनप्रतिनिधियों की सहमति के बाद यह फैसला लिया गया. मनोनयन की सूचना महापौर सुषमा खर्कवाल को भी भेज दी गई है.

मनोनयन के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चाएं

नई सूची जारी होने के बाद राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा भी शुरू हो गई. माना जा रहा है कि इस बार संगठन की पसंद को प्राथमिकता मिली. इससे पहले कार्यकारिणी सदस्यों और कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के चुनाव में महापौर की राय प्रभावी रही थी, जबकि इस बार महापौर सुषमा खर्कवाल सौरभ सिंह मोनू को उपनेता बनाए जाने की पक्षधर मानी जा रही थीं. हालांकि, सूची जारी होने के बाद महापौर ने इसे संगठन का निर्णय बताते हुए कहा कि नाम तय करते समय सामाजिक और जातीय समीकरणों का ध्यान रखा गया होगा और उन्हें इस फैसले पर कोई आपत्ति नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महानगर अध्यक्ष ने सूची जारी करने से पहले दिल्ली में रक्षा मंत्री से भी मुलाकात की थी.

नगर निगम मुख्यालय में हुआ स्वागत समारोह

शुक्रवार सुबह 10:30 बजे नगर निगम मुख्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया. उपनेता देव शर्मा मिश्रा (मुन्ना), मुख्य सचेतक मुकेश सिंह मोंटी और सचेतक अमित चौधरी के समर्थन में भाजपा पार्षदों ने नारेबाजी करते हुए उन्हें बधाई दी. इस दौरान राजनाथ सिंह, नीरज सिंह और आनंद द्विवेदी के समर्थन में भी नारे लगे. हालांकि, कोषाध्यक्ष केएन सिंह अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने और सह-कोषाध्यक्ष कौमुदी त्रिपाठी अपने बेटे के बीमार होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके.

विकास कार्यों और पार्षदों के मुद्दों पर रहेगा फोकस

उपनेता देव शर्मा मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने सभी पार्षदों को साथ लेकर शहर के विकास और वार्डों में फंड के संतुलित वितरण की बात कही. वहीं मुख्य सचेतक मुकेश सिंह मोंटी ने नियमित रूप से पार्षदों की बैठक कराने और उनकी समस्याओं को अधिकारियों व संगठन तक पहुंचाने का भरोसा दिया. सचेतक अमित चौधरी ने कहा कि जिन मुद्दों पर अब तक पर्याप्त चर्चा नहीं हो सकी, उन्हें भी प्राथमिकता दी जाएगी और विकास कार्यों का आवंटन सभी वार्डों में संतुलित तरीके से सुनिश्चित करने का प्रयास होगा.

Must Read- लखनऊ में कल से दौड़ेगी नई AC ई-बस, राजाजीपुरम से BBD तक का सफर होगा आसान, जानें रूट, टाइमिंग और किराया


विज्ञापन
Komal Agarwal

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola