पटना के मनेर में युवक का निर्वस्त्र शव बरामद, मुंह से निकल रहा था झाग, जांच में जुटी पुलिस
मनेर थाना की तस्वीर
पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ है. शव के मुंह से झाग निकलने की सूचना है. पुलिस और एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाने में जुटी हैं.
Maner youth Murder : पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारादरी के समीप झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का निर्वस्त्र शव बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों की सूचना पर मनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार और एसआई अफसर अली पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.
एफएसएल टीम जुटा रही साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने के बाद एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी मौके पर पहुंची और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया. पुलिस का कहना है कि शव पूरी तरह निर्वस्त्र था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था. हालांकि मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मनेर पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास भी जारी है.
हत्या की आशंका जता रहे स्थानीय लोग
घटनास्थल पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है. हालांकि कुछ ग्रामीणों ने ऑनर किलिंग की संभावना भी व्यक्त की है, लेकिन पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और साक्ष्य मिलने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा.
Also Read : पटना में अचानक बदला मौसम का मिजाज, बिना अलर्ट हुई झमाझम बारिश, अगले 36 घंटे के लिए चेतावनी जारी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए