पटना में अचानक बदला मौसम का मिजाज, बिना अलर्ट हुई झमाझम बारिश, अगले 36 घंटे के लिए चेतावनी जारी
पटना में बदला मौसम का मिजाज
Patna Weather Update : बिहार की राजधानी पटना में मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया है. बिना किसी पूर्व चेतावनी के हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले वीकेंड पर भारी बारिश की संभावना जताई है.
Patna Weather Update : बिहार की राजधानी पटना में मौसम ने अचानक एक बार फिर यू-टर्न ले लिया है. मौसम विभाग (IMD) की ओर से बारिश को लेकर कोई भी पूर्व चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया था, लेकिन इसके बावजूद शहर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है. अचानक हुई इस बरसात से मौसम काफी सुहाना हो गया है और लोगों को पिछले कुछ दिनों से लगातार बनी हुई उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है.
बिना किसी पूर्व अनुमान के बरसे बदरा
बता दें कि बुधवार को पटना के आसमान में हल्के बादल छाए जरूर थे, लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से भारी बारिश या किसी विशेष अलर्ट की घोषणा नहीं की गई थी. हालांकि, सुबह 10 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और काले बादलों ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया. देखते ही देखते तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई.
उमस भरी गर्मी से मिली राहत, सुहाना हुआ मौसम
अचानक हुई इस बारिश ने उमस और चिलचिलाती धूप से परेशान पटना वासियों को बड़ी राहत दी है. तापमान में अचानक गिरावट आने से ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे राजधानी का मौसम बेहद खुशनुमा हो गया है. मौसम में आए इस अचानक बदलाव के बाद लोग सुहाने मौसम का आनंद लेते नजर आए.
शनिवार रविवार को होगी झमाझम बारिश
बता दें कि, मौसम विभाग ने आने वाले वीकेंड शनिवार और रविवार में पटना और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और गरज के साथ तेज आंधी आने की संभावना जताया है. मौसम विभाग की मानें तो शनिवार और रविवार को अच्छी बारिश हो सकती है. बारिश होने से पटना में मौसम सुहाना हो गया है. राजधानी में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था. ऐसे में राहत मिली है.
Also Read : बिहार इंजीनियरिंग कॉलेजों में आधे से अधिक शिक्षकों के पद खाली, सरकार जल्द करेगी 500+ प्रोफेसरों की भर्ती
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए