शहजाद पूनावाला ने BJP से तोड़ा नाता, X बायो अपडेट कर दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

शहज़ाद पूनावाला का X अकाउंट

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी प्रोफाइल अपडेट की है. नए बायो में अब BJP का कोई जिक्र नहीं है.

विज्ञापन

क्या शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है? यह सवाल उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को देखकर उठ रहा है. हालांकि, अभी तक उनकी ओर से या पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

विज्ञापन

पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना बायो अपडेट किया है, जिसमें अब BJP का जिक्र कहीं नजर नहीं  आ रहा है. हालांकि, उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइफ लॉन्ग फॉलोअर्स बताया है.

पूनावाला ने क्यों छोड़ी बीजेपी?

पूनावाला ने गुरुवार (30 जुलाई) को अपना X बायो अपडेट किया, लेकिन इस्तीफे की वजह साफ नहीं बताई. CNN-News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पूनावाला ने इसके पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है.

शहजाद पूनावाला ने 2017 में कांग्रेस से नाता तोड़ने के बाद बीजेपी का दामन थामा था. कांग्रेस में रहते हुए पार्टी के अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया को लेकर उनका विवाद हुआ था. बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी का नेशनल स्पोकपर्सन बनाया गया.

राहुल गांधी पर निशाना साधते रहे हैं शहजाद पूनावाला

शहजाद पूनावाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के समर्थक नेताओं में गिने जाते रहे हैं. वह टीवी डिबेट और अन्य मंचों पर अपने आक्रामक बयानों के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर भी वह लगातार कांग्रेस और उसके नेताओं, खासकर राहुल गांधी पर निशाना साधते रहे हैं.

पूनावाला ने सोशल मीडिया पर दिए थे संकेत

पूनावाला के X अकाउंट पर हाल के कुछ पोस्ट से संकेत मिल रहे थे कि वह सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने का मन बना रहे हैं. उन्होंने बिना किसी कैप्शन के अपने पुराने इंटरव्यू के कुछ वीडियो क्लिप शेयर किए थे. इन इंटरव्यू में उन्होंने राजनीति छोड़ने की संभावना को लेकर बात की थी. इसके बाद उनके बीजेपी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola