समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता बनीं शेखपुरा की प्रभारी मंत्री, नेताओं ने दी बधाई

Published by : Aditya Kumar Ravi Updated At : 16 May 2026 4:12 PM

विज्ञापन

मंत्री श्वेता गुप्ता

Sheikhpura News: बिहार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता को शेखपुरा जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस फैसले का शेखपुरा के जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी और भाजपा नेत्री डॉ. पूनम शर्मा समेत कई एनडीए नेताओं ने स्वागत किया है. नेताओं का मानना है कि इससे जिले में महिला सशक्तीकरण और विकास योजनाओं को नई मजबूती मिलेगी.

विज्ञापन

Sheikhpura News(रंजीत कुमार): बिहार सरकार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता को शेखपुरा जिले का नया प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस फैसले के बाद शेखपुरा के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में नई ऊर्जा देखी जा रही है. स्थानीय नेताओं का मानना है कि इस नियुक्ति से जिले में नारी शक्ति के सशक्तीकरण और विकास को एक नई गति मिलेगी.

नारी शक्ति और पिछड़े समाज को मिलेगा बढ़ावा

श्वेता गुप्ता को प्रभारी मंत्री बनाए जाने के फैसले का जिले भर में जोरदार स्वागत हुआ है. स्थानीय लोगों और राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस निर्णय से राजनीति में महिलाओं और समाज के पिछड़े वर्गों की भागीदारी और बढ़ेगी. स्थानीय नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार की एनडीए सरकार जिस प्रकार आधुनिक निर्माण का इतिहास रच रही है, ठीक उसी तरह शेखपुरा में भी श्वेता गुप्ता के कुशल नेतृत्व में विकास और समाज कल्याण की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर आम जनता को मिल सकेगा.

जिले भर से मिल रही बधाइयां

प्रभारी मंत्री बनने की सूचना मिलते ही शेखपुरा के एनडीए नेताओं, पार्षदों और छात्र संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई. इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से शामिल हैं, शेखपुरा के जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी, भाजपा नेत्री डॉक्टर पूनम शर्मा, सांसद प्रतिनिधि विपिन कुमार मंडल. साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता रोहित कुमार, आकाश कश्यप, वैश्य नेता व वार्ड पार्षद दीपक कुमार, जदयू नेता भगवान कुशवाहा और विनोद कुमार विद्यार्थी.

सभी नेताओं ने इसे शेखपुरा का सौभाग्य बताते हुए उम्मीद जताई है कि नव नियुक्त प्रभारी मंत्री के मार्गदर्शन में जिला विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा.

Also Read:शेखपुरा में मंत्री श्रवण कुमार ने पीएम की सोना न खरीदने की अपील को सराहा, कहा: देशहित में विपक्ष न करे राजनीति

विज्ञापन
Aditya Kumar Ravi

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Ravi

Aditya Kumar Ravi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन