ईंट-भट्ठों तक पहुंची शिक्षा की रोशनी, 125 बच्चों को मिला स्कूल किट; बेटियों की पढ़ाई पर भी जोर

Published by : Vikash Jha Updated At : 10 Jun 2026 9:29 PM

विज्ञापन

ईंट-भट्ठा श्रमिकों के बच्चों के बीच वितरित की गई स्कूल बैग

Sheikhpura News: शेखपुरा में जिला हब फॉर विमेन की पहल पर ईंट-भट्ठों पर संचालित अक्षर लर्निंग सेंटर के 125 बच्चों के बीच स्कूल किट का वितरण किया गया. साथ ही महिलाओं और किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया.

विज्ञापन

Sheikhpura News (सत्येंद्र कुमार की रिपोर्ट): शेखपुरा जिले में जिला प्रशासन की पहल पर ‘जिला हब फॉर विमेन’ की टीम ने ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है. सदर प्रखंड की पैन पंचायत, शेखोपुरसराय प्रखंड की बेलाव पंचायत और बरबीघा प्रखंड की सामसखुर्द पंचायत स्थित तीन ईंट-भट्ठों पर संचालित अक्षर लर्निंग सेंटर के 125 बच्चों के बीच ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत विशेष स्कूल किट का वितरण किया गया.

बच्चों को मिली पढ़ाई की जरूरी सामग्री

वितरण कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्कूल बैग, पानी की बोतल, कॉपियां, स्लेट, किताबें, ड्राइंग बुक, पेंसिल बॉक्स और क्रेयॉन रंग उपलब्ध कराए गए. सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे. अधिकारियों ने कहा कि यह पहल बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई के लिए प्रेरित करने और उनके शैक्षणिक विकास में मददगार साबित होगी.

जिला हब फॉर विमेन की टीम और स्कूल किट के साथ बच्चे
जिला हब फॉर विमेन की टीम और स्कूल किट के साथ बच्चे

महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान ईंट-भट्ठों पर काम करने वाली महिलाओं और किशोरियों के बीच विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया गया. उन्हें माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई. साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी साझा की गई.

बेटियों को भी स्कूल भेजने की अपील

जिला हब फॉर विमेन की टीम ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे बेटों के साथ-साथ बेटियों को भी नियमित रूप से स्कूल भेजें. शिक्षा ही बच्चों को आत्मनिर्भर बनाती है और उनके बेहतर भविष्य की नींव तैयार करती है. टीम ने कहा कि शिक्षित समाज ही विकास का आधार है.

शिक्षा और जागरूकता से बदलेगा भविष्य

जिला मिशन समन्वयक पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षा वह माध्यम है, जिससे बच्चे अपने परिवार और समाज की तस्वीर बदल सकते हैं. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य ईंट-भट्ठों पर रहने वाले महादलित, वंचित और श्रमिक परिवारों के बच्चों एवं महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों की मुख्यधारा से जोड़ना है. इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

Also Read: शेखोपुरसराय में पुल निर्माण के वायरल वीडियो पर इंजीनियर की सफाई, कहा- कार्य मानक के अनुरूप

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन