जमालपुर-गया फास्ट पैसेंजर आज बदले हुए रूट से चलेगी, जानें रूट
सांकेतिक तस्वीर
Sheikhpura News : पूर्व मध्य रेलवे ने जमालपुर-गया फास्ट पैसेंजर ट्रेन के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है. रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 9 जून को ट्रेन संख्या 63387 जमालपुर-गया फास्ट पैसेंजर अपने नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित रूट से संचालित की जाएगी.
Shiekhpura News : पूर्व मध्य रेलवे ने जमालपुर-गया फास्ट पैसेंजर ट्रेन के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है. रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 9 जून को ट्रेन संख्या 63387 जमालपुर-गया फास्ट पैसेंजर अपने नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित रूट से संचालित की जाएगी.
शेखपुरा, नवादा के बजाय इस मार्ग से चलेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार यह ट्रेन अपने सामान्य मार्ग शेखपुरा, काशीचक, वारिसलीगंज और नवादा होकर चलने के बजाय शेखपुरा जंक्शन से बरबीघा, बिहारशरीफ, राजगीर और तिलैया होते हुए गया पहुंचेगी. इससे यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के रूट की जानकारी लेने की सलाह दी गई है.
ट्रैक मेंटेनेंस के कारण लिया गया फैसला
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नवादा और तिलैया स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाना है. इसके लिए लगभग आठ घंटे का ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है.
केवल एक दिन के लिए लागू रहेगा बदलाव
रेलवे के अनुसार यह रूट परिवर्तन केवल 9 जून की यात्रा के लिए प्रभावी रहेगा। निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन अगले दिन से अपने नियमित मार्ग पर ही संचालित होगी।
यात्रियों से रेलवे की अपील
रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति और रूट की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.
Also Read : नालंदा में कच्चे आम से सस्ता बिक रहा पका आम, किस्म के अनुसार तय हो रही कीमत
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए