नालंदा में कच्चे आम से सस्ता बिक रहा पका आम, किस्म के अनुसार तय हो रही कीमत
सांकेतिक तस्वीर
Nalanda News : जिला मुख्यालय के फल बाजारों में इन दिनों आम की कीमतों ने लोगों को चौंका दिया है. यहां कच्चे आम की तुलना में पके आम सस्ते दामों पर बिक रहे हैं. बाजार में पका आम 100 रुपये में तीन किलो तक बिक रहा है
Nalanda News : (कंचन कुमार) जिला मुख्यालय के फल बाजारों में इन दिनों आम की कीमतों ने लोगों को चौंका दिया है. यहां कच्चे आम की तुलना में पके आम सस्ते दामों पर बिक रहे हैं.
कच्चा महंगा, पका सस्ता
बाजार में पका आम 100 रुपये में तीन किलो तक बिक रहा है, जबकि कच्चा आम 160 से 210 रुपये प्रति पांच किलो तक पहुंच गया है. इस उलटे भाव ने ग्राहकों को हैरान कर दिया है.
अचार की मांग से बढ़े कच्चे आम के दाम
व्यापारियों के अनुसार गर्मी में अचार बनाने की मांग बढ़ने से कच्चे आम की खपत अधिक हो गई है, जिससे इसकी कीमतों में तेजी आई है.
पश्चिम बंगाल से आ रही आपूर्ति
फिलहाल बाजार में पका आम मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल और कटिहार से आ रहा है, जबकि कच्चे आम की सप्लाई दक्षिण बिहार सहित अन्य क्षेत्रों से हो रही है.
स्वास्थ्य को लेकर विशेषज्ञों की चेतावनी
विशेषज्ञों ने कहा है कि रासायनिक तरीके से पकाए गए आम स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं, इसलिए प्राकृतिक रूप से पके आम ही खरीदने की सलाह दी गई है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए