बेगूसराय के विष्णुपुर में बिजली संकट से लोग परेशान, लो-वोल्टेज के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Begusarai News : बेगूसराय जिले के प्रखंड के विष्णुपुर गांव में बिजली की गंभीर समस्या को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. गांव में लो-वोल्टेज और अनियमित आपूर्ति से करीब 1000 से अधिक परिवार प्रभावित हैं. इससे बार-बार फेज उड़ने, ट्रांसफार्मर फेल होने और आपूर्ति बाधित होने की समस्या बनी हुई है.

विज्ञापन

Begusarai News : ((एस एम बेग) बेगूसराय जिले के प्रखंड के विष्णुपुर गांव में बिजली की गंभीर समस्या को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. गांव में लो-वोल्टेज और अनियमित आपूर्ति से करीब 1000 से अधिक परिवार प्रभावित हैं.

विज्ञापन

ट्रांसफार्मर की क्षमता पर सवाल

वार्ड संख्या 2, 3, 4 और 6 में केवल दो 63 केवीए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की जा रही है, जो आबादी और लोड के हिसाब से कम पड़ रही है. इससे बार-बार फेज उड़ने, ट्रांसफार्मर फेल होने और आपूर्ति बाधित होने की समस्या बनी हुई है.

12 से 18 घंटे तक बिजली गायब

स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार 12 से 18 घंटे तक बिजली गुल रहती है. गर्मी के मौसम में हालात और भी खराब हो गए हैं, जिससे पानी, पंखा और घरेलू उपकरण चलाना मुश्किल हो गया है.

लोगों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

स्थानीय प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.

बिजली विभाग का बयान

जेई ने बताया कि तकनीकी कार्य पूरे होने के बाद ट्रांसफार्मर को 11 हजार लाइन से जोड़कर समस्या का समाधान किया जाएगा.

Also Read : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, 6 लोग गंभीर घायल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन