शेखपुरा में तीन बच्चों की मां की मौत,परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Shiekhpura News : शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलौनी गांव में तीन बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला. मृतका की पहचान बेलौनी निवासी अजीत पासवान की 30 वर्षीय पत्नी पुतुल देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

विज्ञापन

Shiekhpura News : शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलौनी गांव में तीन बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला. मृतका की पहचान बेलौनी निवासी अजीत पासवान की 30 वर्षीय पत्नी पुतुल देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही कोरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद दोनों पक्षों के परिजनों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है.

पति ने बताया आत्महत्या का मामला

मृतका के पति अजीत पासवान ने बताया कि वह कोलकाता में एक निजी प्रिंटिंग प्रेस में कार्य करता है। पत्नी की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर वह घर आया था. उसके अनुसार, पत्नी अपनी छोटी बहन से मिलने मायके जाने की बात कर रही थी, लेकिन किसी बात को लेकर नाराज होकर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

बेटे ने देखा मां का शव, मचा कोहराम

परिजनों के अनुसार घटना के समय महिला का बड़ा बेटा, जो एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है, घर आया था। घर का दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर उसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां महिला का शव फंदे से लटका मिला. इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई.

मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मृतका के भाई मनोहर पासवान ने इस घटना को हत्या करार देते हुए पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि दहेज की मांग को लेकर मृतका को लगातार परेशान किया जाता था और इसी कारण उसकी हत्या की गई है. उन्होंने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है.

गले पर मिले गहरे निशान, जांच में जुटी पुलिस

कोरमा थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के गले पर गहरे निशान पाए गए हैं. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : जमालपुर-गया फास्ट पैसेंजर आज बदले हुए रूट से चलेगी, जानें रूट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन