'दिशा' की बैठक में पहुंचे जमुई सांसद, विकासात्मक योजनाओं की हुई समीक्षा

Author :YUVRAJ RATAN
Published by :YUVRAJ RATAN
Updated at :12 May 2026 1:30 PM
विज्ञापन
Sheikhpura News

बैठक की अध्यक्षता करते सांसद अरुण भारती

Sheikhpura News : 'दिशा' की बैठक में सांसद ने विकास योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

विज्ञापन

Sheikhpura News (सत्येन्द्र कुमार) : जमुई के क्षेत्रीय सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में भाग लेने के लिए राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल भी पहुंचे . इसके साथ ही बरबीघा विधानसभा के विधायक डॉ कुमार पुष्पंजय,शेखपुरा के विधायक रणधीर कुमार सोनी ,जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला कुमारी, डीएम शेखर आनंद,एसपी बलिराम कुमार चौधरी,एडीएम लखींद्र पासवान, डीडीसी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे.आगत अतिथियों का डीएम और डीडीसी ने स्वागत किया.

अधिकारियों को दिया निर्देश,कहा-‘तत्परता से जारी रहे काम’

इस मौके पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद अरुण भारती ने कहा कि अधिकारी किसी भी जिले के विकास के लिए रीढ़ की हड्डी होते है. सरकार के द्वारा दिये गये लक्ष्य के अनुरूप तत्परता के साथ योजनाओं का लाभ वांछित लोगों तक पहुंचाएं. इस बैठक में जिले के सांसद,विधायक फंड से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के साथ सभी विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है.

पीपीटी के माध्यम से योजनाओं की दी गई जानकारी

बैठक में सभी विभागों की योजनाओं के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी सुलभ कराई गयी. जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, तकनीकी, दीन दयाल अंत्योदय योजना, जीविका, प्रधानमंत्री ग्राम संड़क योजना, हर घर नल का जल, कृषि, सर्वशिक्षा, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, कौशल विकास केंद्र, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, डिजिटल इंडिया आदि की विस्तृत समीक्षा की गई.

Also Read : डीटीओ ऑफिस के पीछे खेत में युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

YUVRAJ RATAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन