शेखपुरा में अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप, पुलिस कर रही जांच

Updated:
विज्ञापन
shekhpura news

सांकेतिक तस्वीर

Shekhpura News: शेखपुरा के अरियरी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला. घटना की खबर मिलते ही गांव के लोग जमा हो गए. महिला के चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Shekhpura News (प्रदीप कुमार): अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सनैया पंचायत के जेखौर गांव के बधार में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार जेखौर और भोजडीह बधार के बीच ट्रांसफार्मर के पास अधेड़ उम्र की महिला का शव पड़ा हुआ मिला.

महिला के चेहरे पर चोट के निशान

शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी. स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला के चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिससे घटना को संदिग्ध माना जा रहा है. हालांकि महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही अरियरी थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने में जुटी है. वहीं घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

Also Read: NEET 2026 परीक्षा रद्द, बिहार में 60 लाख में सेटिंग, MBBS छात्र निकला सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन