डीटीओ ऑफिस के पीछे खेत में युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
Nalanda News

प्रतीकात्मक तस्वीर

Nalanda News : डीटीओ ऑफिस के पीछे खेत में युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन

Nalanda News : दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित डीटीओ ऑफिस के पीछे एक युवक का शव खेत से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मंसूर नगर मोहल्ला निवासी चंदू मिस्त्री के 23 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है. मृतक के भाई ने मंगलवार की सुबह 6:30 बजे बताया कि सोमवार शाम राजीव कुमार की अपनी प्रेमिका से बातचीत हुई थी. इसके बाद वह घर नहीं लौटा. देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इसी दौरान प्रेमिका सोनी देवी को जानकारी मिली कि राजीव कुमार खेत में पड़ा हुआ है.

घटनास्थल पर पहुंची प्रेमिका

सूचना मिलने के बाद सोनी देवी मौके पर पहुंची और उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई हलचल नहीं होने पर दीपनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही दीपनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया.
परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है. वहीं, दीपनगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नशे का ओवरडोज लेने से मौत का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read : अमानवीय: जांच करने पहुंचे बीईओ ने बच्चों को बनाया ‘मुर्गा’, फोटो वायरल

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन