शेखपुरा जिला में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, आठ महीने से परेशान हैं ग्रामीण

डीएम को ज्ञापन देती महिलाएं
Sheikhpura News: शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत चकंदरा पंचायत के वार्ड नंबर राजोपुर गांव निवासी दर्जनों लोग पेयजल संकट में है. सभी लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे है. डीएम से समस्या का निदान किए जाने की गुहार लगाई है . वार्ड सदस्य ने बताया कि पहले नल जल योजना का पानी सभी घरों में नहीं पहुंच रहा था. अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद 8 महीने पहले बोरिंग किया गया था.लेकिन अब तक पाइप नहीं बिछाई गई है. पानी की आपूर्ति नहीं होने से 100 घरों से अधिक परिवार पानी के लिए तरस रहे हैं. महिलाएं घर में पीने के लिए बधार में खेत में लगे बोरिंग से पानी ढोने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने कहा कि इस समस्या को लेकर पीएचईडी विभाग के अधिकारियों के यहां चक्कर लगाने के बाद भी समस्या का कोई निदान नहीं निकल सका है.
Sheikhpura News: (सत्येंद्र कुमार) शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत चकंदरा पंचायत के वार्ड नंबर राजोपुर गांव निवासी दर्जनों लोग पेयजल संकट को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे. डीएम से समस्या का निदान किए जाने की गुहार लगाई.
इस संबंध में वार्ड सदस्य ने बताया कि पहले नल जल योजना का पानी सभी घरों में नहीं पहुंच रहा था. इसको लेकर अधिकारियों के यहां गुहार लगाने के बाद 8 महीने पहले बोरिंग किया गया था.
100 घरों की महिलाएं खेत से लाती हैं पानी
लेकिन अब तक पाइप नहीं बिछाई गई और पानी की आपूर्ति नहीं होने से 100 घरों से अधिक परिवार पानी के लिए तरस रहे हैं.
हाल यह है कि महिलाएं घर में पीने के लिए बधार में खेत में लगे बोरिंग से पानी ढोने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने कहा कि इस समस्या को लेकर पीएचईडी विभाग के अधिकारियों के यहां चक्कर लगाने के बाद भी समस्या का कोई निदान नहीं निकल सका है.
भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे हैं लोग
भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे राजोपुर गांव की महिलाओं ने बताया कि घर में पीने के लिए पानी की समस्या है साथ ही नहाने-धोने के लिए भी पानी ढोने को मजबूर हैं.
इससे सुबह और शाम महिलाओं को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत के कारण नहाने कपड़ा धोने में भी समस्या आ रही है.
महीनों बाद भी पानी के लिए पाइप नहीं बिछाया गया
वार्ड नंबर चार के लोगों को आठ महीने पहले शुरू हुए बोरिंग से पानी की किल्लत दूर होने की उम्मीद बंधी थी. लेकिन आठ महीने बीत जाने के बाद भी पानी की आपूर्ति के लिए पाइप नहीं बिछाया गया है. ना ही नल जल की टंकी लगाई गई है .मात्र बोरिंग कर कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है.
जिससे राजोपुर गांव के निवासियों को योजना से कोई लाभ नहीं मिला है. पानी की समस्या जस की तस बनी है. अब थक हार कर डीएम के यहां गुहार लगाने पहुंचे थे.
Also Read: बेगूसराय में इलाज के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम में परिजनों का हंगामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










