बिजली विभाग की मनमानी का विरोध, किया घेराव
Updated at : 23 Apr 2017 12:26 AM (IST)
विज्ञापन

नाजायज मांग व गलत बिल देने का आरोप झूठे मामलों में फंसाने से क्षुब्ध थे ग्रामीण बरबीघा : शनिवार को प्रखंड के पिंजड़ी पंचायत अंतर्गत महमदा गांव के दर्जनों बीपीएल कार्डधारी दलित ग्रामीणों ने स्थानीय बिजली कार्यालय के पदाधिकारियों पर मनमानी, गलत बिल एवं नाजायज मांग करने का आरोप लगाते हुए विभागीय कार्यालय का घेराव […]
विज्ञापन
नाजायज मांग व गलत बिल देने का आरोप
झूठे मामलों में फंसाने से क्षुब्ध थे ग्रामीण
बरबीघा : शनिवार को प्रखंड के पिंजड़ी पंचायत अंतर्गत महमदा गांव के दर्जनों बीपीएल कार्डधारी दलित ग्रामीणों ने स्थानीय बिजली कार्यालय के पदाधिकारियों पर मनमानी, गलत बिल एवं नाजायज मांग करने का आरोप लगाते हुए विभागीय कार्यालय का घेराव किया. घेराव कर रहे ग्रामीणों में शनीचर पासवान, रामाश्रय पासवान, रामभरोसा चौहान, शैलेंद्र पंडित, मनोज कुमार आदि लोगों ने बताया की सरकार के निर्देश और योजना के अनुसार उन लोगों ने कनेक्शन के लिए अप्लाई किया था परंतु विभाग के कर्मियों के द्वारा अवैध पैसों की मांग की जा रही थी.
जिन्होंने पैसे दिए थे उनके घर कनेक्शन करने के बाद गलत बिल भेजकर सुधारने के नाम पर पुनः पैसे मांगे जा रहे है, जबकि पैसे नहीं देने वालों के घर में कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 3 किलोमीटर दूर अपने गांव से पैदल मार्च करते हुए वह अपना विरोध प्रदर्शन करने के लिए कार्यालय का घेराव करने आए हैं. उन्होंने अपनी मांगों के संबंध में कार्यालय में मौजूद कनीय अभियंता अनिल कुमार झा को लिखित ज्ञापन भी सौंपा. ग्रामीणों द्वारा बिजली चोरी के झूठे मामलों में दलितों
को फंसाने और आर्थिक दंड के बहाने नाजायज वसूली का भी आरोप लगाया जा रहा था. मौजूद कनीय अभियंता अनिल कुमार झा ने बताया की छापेमारी राजस्व वसूली के टारगेट को पूरा करने के लिए विभाग का नियमित कार्य है. इससे आक्रोशित होकर कार्यालय पर घेराव एवं धरना-प्रदर्शन अवैधानिक है.
कहते हैं पदाधिकारी
‘’ग्रामीणों के द्वारा विभागीय कर्मियों पर लगाया जा रहा आरोप बेबुनियाद और निराधार है. दलितों की बस्तियों में शिविर लगाकर बिजली कनेक्शन का अभियान चलाया जा रहा है. इसलिए नाजायज मांग की बात बेमानी है.जबकि दूसरी ओर गलत बिल के संबंध में संबंधित विभाग के कर्मियों से पूछताछ कर एवं मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी.’’
अभिषेक राज, सहायक कार्यपालक अभियंता, बरबीघा अंचल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




